IND vs ENG Live Score U19 World Cup Final: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी टीम इंडिया अपने नाम करने में कामयाब रही, जिसमें उन्होंने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को 100 रनों से मात देने के साथ ट्रॉफी अपने नाम की है। भारतीय टीम ने फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और 411 रनों का स्कोर बना दिया। टीम इंडिया की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली। कप्तान आयुष ने भी 53 रन बनाए। आखिरी के ओवर्स में भी भारत ने तेजी से रन बनाए, इसलिए इतना बड़ा स्कोर बन पाया। वैभव सूर्यवंशी और आयुष के अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 31 बॉल पर 40 रन ठोक दिए। कनिष्क चौहान के आखिर में आकर केवल 20 बॉल पर 37 रन बना दिए। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की अंडर-19 टीम 40.2 ओवर्स में 311 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई जिसमें उन्हें 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से गेंदबाजी में आरएस अंबरीश ने 3 जबकि दीपेश और कनिष्क ने 2-2 विकेट हासिल किए।
भारतीय अंडर-19 टीम ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में इसी के साथ छठी बार ट्रॉफी को अपने नाम किया है, जिसमें उससे अधिक अब तक कोई भी दूसरी टीम इस टाइटल को जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम है जिन्होंने चार बार ट्रॉफी जीती है।
फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से निभाई अहम भूमिका
टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने 80 गेंदों में 175 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के साथ इस मैच को पूरी तरह से एकतरफा करने में अहम भूमिका अदा की। वैभव ने अपनी इस पारी के दम पर कई नए कीर्तिमान भी बनाने का काम किया।भारत की अंडर 19 टीम: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह
इंग्लैंड की U19 टीम: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक।