1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम में आधी रात को एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के चार शूटर मारे गए, तीन पुलिसकर्मी भी घायल

गुरुग्राम में आधी रात को एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के चार शूटर मारे गए, तीन पुलिसकर्मी भी घायल

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 10, 2026 01:40 am IST,  Updated : Jul 10, 2026 02:04 am IST

गुरुग्राम के सुशांत लोक ए-ब्लॉक में गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दीपक नांगल गैंग के पांच में से चार शूटर मारे गए। वहीं, इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हैं।

एनकाउंटर में चार अपराधी ढेर- India TV Hindi
एनकाउंटर में चार अपराधी ढेर

हरियाणा: गुरुग्राम में गुरुवार को आधी रात पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दीपक नांगल गैंग के चार शूटर मारे गए और एक शूटर घायल है। इस मुठभेड़ में हरियाणा पुलिस के तीन जवान भी घायल हैं। जानकारी के मुताबिक सुशांत लोक ए-ब्लॉक में अपराध शाखा की टीमों ने दीपक नांदल गैंग के पांच शूटरों को घेरा, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में चार शूटर मारे गए, जबकि एक शूटर गंभीर रूप से घायल है। मुठभेड़ के दौरान 20 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। 

अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपक नांगल गैंग के पांच शूटर एक प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती वसूलने के इरादे से पहुंचे थे। क्राइम ब्रांच की टीम को पहले से ही इसका इनपुट मिल गया था जिसके बाद टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी की थी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग की गई, जिसमें पुलिस ने चार शूटरों को मार गिराया। पूरे इलाके को सील कर पुलिस और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।


देखें वीडियो

फिरौती मांगने पहुंचे थे गैंगस्टर के शूटर 

क्राइम ब्रांच के मुताबिक टीम को पुलिस कंट्रोल रूप से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ हथियार बंद अपराधियों के होने बारे  सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच की टीमें जब सुशांत लोक एरिया में पहुंची तो अपराधियों द्वारा एक इसी दौरान एक व्यवसायी के घर पर अत्याधुनिक हथियारो से फायरिंग करनी शुरू कर दी गई थी। इस व्यवसायी को विदेश में बैठे एक इनामी गैंगस्टर से फिरौती के लिए लगातार संदेश आ रहे थे।

पुलिस ने चार शूटरों को मार गिराया

क्राइम ब्रांच द्वारा अपराधियों को आत्म समर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई परन्तु उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा एवं अपराधियों को पकड़ने के उद्देश्य से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें सभी पांच शूटर्स  को गोली लगी। सभी को जब एक निजी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो डाक्टरों ने पांच में चार अपराधियों को मृत घोषित कर दिया। घायल एक अपरादी का उपचार अस्पताल में जारी है।

तीन पुलिसकर्मी भी घायल

इस मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम पुलिस के तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। तीनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

(इनपुट-गोहित कौशिक)

ये भी पढ़ें:
हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारी गिरफ्तार, 50 करोड़ रुपये गबन के मामले में CBI ने कसा शिकंजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।