A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने आमिर खान पर 'मणिकर्णिका' को सपोर्ट ना करने का लगाया था आरोप, एक्टर ने ऐसे दिया जवाब

कंगना रनौत ने आमिर खान पर 'मणिकर्णिका' को सपोर्ट ना करने का लगाया था आरोप, एक्टर ने ऐसे दिया जवाब

कुछ दिनों पहले कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) ने कहा था कि उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) का सपोर्ट नहीं करने के कारण वह आमिर खान (Aamir Khan) से नाराज़ हैं।

  Aamir Khan, Kangana Ranaut- India TV Hindi
Aamir Khan, Kangana Ranaut

कुछ दिनों पहले कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) ने कहा था कि उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) का सपोर्ट नहीं करने के कारण वह आमिर खान (Aamir Khan) से नाराज़ हैं। आमिर 14 मार्च को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे कंगना की नाराज़गी पर सवाल पूछा तो आमिर ने कहा- ''ऐसा उन्होंने मुझे तो नहीं बोला है।''

कंगना ने आमिर और आलिया भट्ट पर उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का सपोर्ट नहीं करने का आरोप लगया था। उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री ने जानबूझ कर उनका बॉयकॉट किया है। ''कैसे लोग इतना नीचे गिर जाते हैं?'' आमिर के लिए उन्होंने कहा था- ''जब आमिर ने मुझे 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए बुलाया था तो मैं अंबानी के घर गई थीं। 'दंगल' मेरे लिए महिला सश्कितकरण की फिल्म थी, लेकिन उनके पास मेरी फिल्मों के लिए समय नहीं है। मेरी दो-तीन फिल्में आ रही हैं, लेकिन मैं लोगों से उम्मीद नहीं करती कि वह इस बारे में कुछ लिखेंगे।''

आलिया के बारे में उन्होंने कहा था- ''यह लड़कियां मुझे ट्रेलर भेजती हैं। आलिया ने 'राज़ी' का ट्रेलर भेजा था और कहा था- 'प्लीज़ इसे देखिए।' मेरे लिए वह करण जौहर या आलिया भट्ट की फिल्म नहीं थी। मेरे लिए वह सहमत खान की फिल्म थी, जिसने देश को अपना सबकुछ दे दिया था। 'राज़ी' का ट्रेलर देखकर मैंने आलिया और मेघना (गुलज़ारा) को कॉल कर आधे-आधे घंटे तक बात की थी, लेकिन किसी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। मुझे समझ नहीं आता कि वह किस बात से डरे हुए हैं।''

हालांकि कई बॉलीवुड सितारों ने कंगना के आरोपों का जवाब दिया था। ज़ोया अख्तर ने कहा था- ''लोगों को उनका काम पसंद आया था...मुझे उनके आरोप समझ नहीं आते...''

आलिया ने भी कुछ इस तरह ही रिस्पॉन्स दिया था। ''अगर उन्हें मुझसे कोई शिकायत है तो मैं उनसे निजी तौर पर बात करना चाहूंगी। मैं मीडिया में इस बारे में बात नहीं करना चाहती। मैंने पहले भी कहा है कि मैं उनके काम का बहुत सम्मान करती हूं। अगर मैंने उन्हें नाराज़ किया है, तो मैं नहीं जानती। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे मुझे ऐसा रिएक्शन मिले।''

Also Read:

अपने 54वें जन्मदिन पर आमिर खान ने की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की अनाउंसमेंट

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान की फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' 5 अप्रैल को रिलीज होगी

फिल्मफेयर में बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट होने के बाद ट्रोल हुए राजकुमार हिरानी

Latest Bollywood News