1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान की फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' 5 अप्रैल को रिलीज होगी

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान की फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' 5 अप्रैल को रिलीज होगी

 Published : Mar 14, 2019 03:48 pm IST,  Updated : Mar 14, 2019 03:49 pm IST

सोनी राजदान ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "हमारी फिल्म की रिलीज की घोषणा करने पर बहुत खुश हूं।"

soni Razdan- India TV Hindi
soni Razdan

मुंबई: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के साथ आठ महीने तक जूझने के बाद अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' पांच अप्रैल को पर्दे पर दस्तक देनी जा रही है। कुमार ने एक बयान में कहा, "ये फिल्म भारत भर के युवा लोगों के लिए बनाई गई है ताकि वे युवा होने के उत्साह व आशावाद के साथ कश्मीर के युवा लोगों से जुड़ें। ए प्रमाणपत्र इन दोनों दर्शक वर्गो को एक-दूसरे से अलग रखेगा। अब मैं आश्वस्त हूं कि बच्चे कश्मीर के लिए अपने दिलों की धड़कन को साथ लेकर निकलेंगे।"

इस महीने की शुरुआत में फिल्म प्रमाणन अपीलीय अधिकरण (एफसीएटी) ने फिल्म में कई कट और डिस्कलेमर के साथ सुझाया था कि 'नो फादर्स इन कश्मीर' यू/ए प्रमाणपत्र के लिए फिट है। लेखक व निर्देशन के अलावा कुमार ने फिल्म में अभिनय भी किया है। उनके साथ सोनी राजदान, कुलभूषण खरबंदा, अंशुमन झा और माया साराओ मुख्य भूमिका में हैं।

सोनी राजदान ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "हमारी फिल्म की रिलीज की घोषणा करने पर बहुत खुश हूं।" 

फिल्म की कहानी एक ब्रिटिश-कश्मीरी नाबालिग बच्ची नूर के बारे में है, जो अपने पिता की खोज में अपने अतीत को खोजती है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'कलंक' का टीज़र देख की आलिया भट्ट की तारीफ

एवेंजर में कैप्टन मार्वल की तरह रोहित शेट्टी भी लाएंगे लेडी सिंघम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन