1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'कलंक' का टीज़र देख की आलिया भट्ट की तारीफ

एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'कलंक' का टीज़र देख की आलिया भट्ट की तारीफ

 Published : Mar 14, 2019 07:12 am IST,  Updated : Mar 14, 2019 07:12 am IST

'कलंक' का टीज़र देखने के बाद आलिया भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनकी तारीफ की है।

Sidhartha malhotra and alia bhatt- India TV Hindi
Sidhartha malhotra and alia bhatt Image Source : INSTAGRAM

आलिया भट्ट(Alia Bhatt) की आने वाली फिल्म कलंक(Kalank) का टीज़र रिलीज हो गया है। लोगों को टीज़र काफी पसंद आ रहा है। सभी लोग कलंक के एक्टर्स की तारीफ कर रहे हैं। करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक में आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिंहा अहम भूमिका निभाती नजर आ रही है। टीज़र देखने के बाद आलिया भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा(Sidhartha Malhotra) ने उनकी तारीफ की है।

सिद्धार्थ ने टीज़र देखने के बाद ट्वीट किया। सिद्धार्थ ने लिखा- Wow superb guys ! Looking spectacular #KalankTeasar। वहीं सिद्धार्थ के ट्वीट का आलिया ने जवाब भी दिया। आलिया ने ट्वीट किया थैंक यू सिड।

आपको बता दें आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से किया था। जिसके बाद ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। मगर कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। ब्रेकअप के बाद आलिया और सिद्धार्थ कभी नहीं मिले हैं। मगर अब कलंक का टीज़र देखने के बाद सिद्धार्थ ने उनकी तारीफ की है। खबरों के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय रिलेशनशिप में हैं और इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

फिल्म में आलिया के किरदार का नाम रुप है। टीज़र के रिलीज होने से पहले सभी किरदार के फर्स्ट लुक शेयर किए गए थे। जिसमें उनके नाम और किरदार के बारे में बताया गया था। आपको बता दें बहार बेगम का रोल पहले श्रीदेवी करने वाली थीं मगर उनके निधन के बाद यह रोल माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया।

फिल्म का टीज़र:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

एवेंजर में कैप्टन मार्वल की तरह रोहित शेट्टी भी लाएंगे लेडी सिंघम

दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह ने गोद लिया ये 'बेबी', वरुण धवन ने बनाया फनी वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन