1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने किया खुलासा 'कलंक' के सेट पर इस नाम से माधुरी दीक्षित को बुलाते थे संजय दत्त

वरुण धवन ने किया खुलासा 'कलंक' के सेट पर इस नाम से माधुरी दीक्षित को बुलाते थे संजय दत्त

 Published : Mar 12, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 04:37 pm IST

आज मुंबई में कलंक फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। इस मौके पर फिल्म के सभी स्टारकास्ट जैसे माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर मौजूद रहे।

कलंक- India TV Hindi
कलंक

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी कभी सुपरहिट थी। दोनों ने एक साथ खलनायक, थानेदार और साजन जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन दोनों के रिलेशनशिप और ब्रेकअप और फिर माधुरी की शादी के बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। लेकिन करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही फिल्म 'कलंक' के साथ माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने 22 साल बाद वापसी की है। दोनों ने न सिर्फ काम किया बल्कि साथ में स्क्रीन शेयर करते भी नजर आएं, इसकी झलक हमें फिल्म के टीजर में मिल चुकी है।

आज फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया, इस मौके पर मुंबई में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आएं। इस बीच वरुण धवन ने खुलासा किया कि कलंक के सेट पर संजय दत्त माधुरी को किस नाम से बुलाते थे।

दरअसल संजय और माधुरी से पूछा गया था कि दोनों को साथ काम करके कैसा लगा। इस पर संजय दत्त ने कहा- ''बहुत अच्छा लगा और बहुत समय के बाद मैं इनके (माधुरी दीक्षित) के साथ काम कर रहा हूं। यही कोशिश करूंगा कि ज्यादा काम हो।''

वहीं माधुरी ने कहा- ''हम 20 साल से ज्यादा साल बाद साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में मैंने अनिल कपूर जी के साथ भी बहुत सालों बाद काम किया था। तो ये हमेशा बहुत अच्छा होता है कि आप उन को-एक्टर्स के साथ काम करें जिनके साथ आप पहले काम कर चुके हों। इसमें भी वैसा ही है, यह बहुत शानदार रहा।''

इस पर वरुण धवन ने बताया कि ''ये लोग जब सेट पर थे तो संजू सर माधुरी मैम को मैम कहकर बुलाते थे, मैं तो बहुत छोटा हूं मैं मैम कह सकता हूं लेकिन ये भी मैम ही कहकर बुलाते थे।'' इस पर आलिया भट्ट ने कहा- ''तुम भी कुछ सीखो और तुम भी मुझे मैम बुलाओ।'' वरुण ने आलिया को जवाब देते हुए कहा- ''मैं तो तुम्हें मां बुलाता हूं।''

बाद में एक सवाल का जवाब देते हुए आलिया ने वरुण धवन को वरुण सर कहकर संबोधित किया।

 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

रणवीर सिंह की तरह रैप करने के लिए 10 बार 'गली बॉय' देख चुके हैं अमिताभ बच्चन

विक्की कौशल के साथ उधम सिंह की बायोपिक में सारा अली खान नहीं आएंगी नजर?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन