1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल के साथ उधम सिंह की बायोपिक में सारा अली खान नहीं आएंगी नजर?

विक्की कौशल के साथ उधम सिंह की बायोपिक में सारा अली खान नहीं आएंगी नजर?

 Published : Mar 12, 2019 09:38 am IST,  Updated : Mar 12, 2019 09:38 am IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा अली खान को विक्की कौशल के अपोजित उधम सिंह की बायोपिक के लिए भी अप्रोच किया गया है।

Vicky kaushal and sara ali khan- India TV Hindi
Vicky kaushal and sara ali khan Image Source : INSTAGRAM

सारा अली खान(Sara ali khan) ने बॉलीवुड में 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। उनकी अभी तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। उनकी दूसरी फिल्म 'सिंबा' 2018 की हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। सिंबा में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आईं थी। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। इस समय सारा को कई फिल्मों के अप्रोच किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सारा को उधम सिंह की बायोपिक के लिए भी अप्रोच किया गया है।

डेकन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक सारा अली खान को शहीद उधम सिंह की बायोपिक के लिए विक्की कौशल9Vicky Kaushal) के अपोजित अप्रोच किया गया है। इस फिल्म की कहानी विक्की कौशल के इर्द-गिर्द घूमती नजर आने वाली है। सारा ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया है। सारा का फिल्म के लिए मना करने का कारण यह है कि इस फिल्म में विक्की के अपोजित उन्हें कुछ क्रिएटिव करने का मौका नहीं मिलेगा। 

इसके साथ ही इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' की डेट्स क्लैश कर रही हैं। जिसकी वजह से सारा ने इस बायोपिक के लिए मान कर दिया है। सारा अली खान इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग कर रही हैं। सेट्स से उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सभी को सारा और कार्तिक की जोड़ी देखने का इंतजार है। कॉफी विद करण 6 में सारा ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं।

आपको बता दें शहीद उधम सिंह की बायोपिक शूजीत सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। फिल्म को रोनी लाहिड़ी प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह 2020 में रिलीज़ होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

शादी के बाद आकाश अंबानी ने पत्नी श्लोका को कुछ इस अंदाज में मीडिया से कराया इंट्रोड्यूज, कहा- 'मेरी पत्नी से मिल लो...'

रणवीर सिंह की तरह रैप करने के लिए 10 बार 'गली बॉय' देख चुके हैं अमिताभ बच्चन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन