1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा ने गर्लफ्रेंड हरमन बराड़ पर लुटाया प्यार, स्टेज पर लगाया गले, शरमाते दिखीं सिंगर की लेडी लव

कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा ने गर्लफ्रेंड हरमन बराड़ पर लुटाया प्यार, स्टेज पर लगाया गले, शरमाते दिखीं सिंगर की लेडी लव

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 14, 2026 05:42 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 05:42 pm IST

परमिश वर्मा ने 13 अक्टूबर को ऋषिकेश में अपने कॉन्सर्ट के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड हरमन बराड़ पर प्यार लुटाया। उन्हें खास मेहमान बताते हुए, सिंगर परमिश ने हरमन को गले लगाने से पहले मौजूद भीड़ की तरफ हाथ हिलाने को कहा।

Parmish Verma Girlfriend Herman Brar- India TV Hindi
परमिश वर्मा और हरमन बराड़ Image Source : INSTAGRAM/@AASHUTOSH0326

पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा, जिन्होंने हाल ही में शादी के पांच साल बाद गीत ग्रेवाल (गुनीत ग्रेवाल) से तलाक की पुष्टि की थी। ऐसा लगता है कि उन्हें एक्ट्रेस और मॉडल हरमन बराड़ के रूप में नया प्यार मिल गया है। परमिश ने 13 अक्टूबर को ऋषिकेश में 'पाइरेक्सिया 6.0' में 'प्रो नाइट' के मुख्य कलाकार के तौर पर परफॉर्म किया। एक चौंकाने वाले पल में उन्होंने कॉन्सर्ट के बीच में हरमन को स्टेज पर बुलाया, जिससे फैंस खुशी से झूम उठे। तब से दोनों के प्यारे पलों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब एक नए वीडियो में देखने को मिला कि कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा ने गर्लफ्रेंड हरमन बराड़ को आखिरीकार इंट्रोड्यूस करवा दिया है।

परमिश वर्मा ने हरमन बराड़ को बताया 'खास मेहमान'

वायरल क्लिप में परमिश, हरमन को 'खास मेहमान' के तौर पर पेश करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वे उनके कंधों को पकड़कर उन्हें स्टेज के सामने की तरफ ले जाते हैं। इस दौरान हरमन थोड़ी शरमाई हुई दिखीं, जब सिंगर ने उन्हें गले लगाया। परमिश के कहने पर उन्होंने दर्शकों का अभिवादन किया, जिसके बाद फैंस ने उनका उत्साह बढ़ाया।

परमिश वर्मा के गले लगाने पर हरमन बराड़ शरमा गईं

स्टेज पर हुई इस प्यारी सी बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे में पूरी तरह खोए हुए दिखे, जब परमिश ने हरमन को गले लगाया तो वह शरमा गईं। यह देख दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं और चीयर किया। इस प्यारे पल ने तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया और कई लोगों ने इसका क्लिप ऑनलाइन शेयर किया।

परमिश वर्मा और हरमन बराड़ को हुआ प्यार

हाल ही में परमिश ने अपना गाना 'ब्रबस' रिलीज किया था, जिसके म्यूजिक वीडियो में हरमन उनके साथ नजर आईं। इससे पहले वह उनके म्यूजिक वीडियो 'देखी जा' में भी दिख चुकी हैं, जिससे उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भी मजबूत हुई है। कुछ दिन पहले परमिश ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर एक्ट्रेस और मॉडल हरमन बरार के साथ अपने नए रिश्ते को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर बात की थी। यह बयान तब आया, जब दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ीं, जिन्हें ऑनलाइन वायरल हुए उनके कुछ करीबी वीडियोज से और हवा मिली। इससे पहले परमिश अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी को लेकर चर्चा में आए थे।

ये भी पढ़ें - नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा और रियाज अली के साथ किया बेहतरीन डांस, वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।