1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा और रियाज अली के साथ 'डायमंड दा छल्ला' गाने पर किया बेहतरीन डांस, वीडियो वायरल

नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा और रियाज अली के साथ 'डायमंड दा छल्ला' गाने पर किया बेहतरीन डांस, वीडियो वायरल

 Published : Sep 01, 2020 01:45 pm IST,  Updated : Sep 01, 2020 04:25 pm IST

नेहा कक्कड़, परमिश वर्मा और रियाज अली के डायमंड दा छल्ला गाने पर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

neha kakkar dance video- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ डांस वीडियो Image Source : INSTAGRAM/NEHAKAKKAR

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनका हर गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। उनका नया पंजाबी गाना 'डायमंड दा छल्ला' कुछ दिनों पहले ही रिलीजज हुआ है। यह गाना सभी को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नेहा कक्कड़, परमिश वर्मा और रियाज अली साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में तीनों डायमंड दा छल्ला गाने पर सड़क पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो खुद नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियोको अब तक 6 लाख लोग देख चुके हैं।  इस डांस वीडियो पर नेहा कक्कड़ के फैन्स कमेंट करके अपना फीडबैक दे रहे हैं।

नेहा कक्कड़ ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें तीनों के साथ टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर भी डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

'डायमंड का छल्ला' गाने की बात करें तो यह 25 अगस्त को रिलीज हुआ है। सभी को नेहा कक्कड़ और परमिश वर्मा की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।यह गाना भी कई रिकॉर्ड बना रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन