बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने कंफर्म किया है कि वह 1995 की हिट फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक (Coolie No 1 remake) में नज़र आएंगे। फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में वरुण ने कंफर्म किया कि वह इस फिल्म का हिस्सा होंगे और इसे उनके पापा डेविड धवन डायरेक्ट करेंगे। ऑरिजनल फिल्म को भी डेविड ने ही डायरेक्ट किया था।
Related Stories
वरुण ने कहा- ''पहले मैं सोचता था कि क्या मुझे ये कहना चाहिए? लेकिन अब ऐसी खबरें बहुत जगहों पर चल रही हैं। इसलिए मैं कह रहा हूं कि हां, मैं ये कर रहा हूं।''
उनके पूछा गया कि क्या फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट या सारा अली खान होंगी? उन्होंने कहा- ''मैं सारी फिल्में आलिया के साथ नहीं कर सकता। आपको पता चल जाएगा, मैं अभी नहीं कहना चाहता, लेकिन आलिया और मैं साथ काम नहीं कर रहे। हम करेंगे...लेकिन ब्रेक के बाद...नहीं तो लोग कहने लगेंगे कि दोनों फिर आ गए।''
वरुण और आलिया ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। इसके बाद दोनों 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में साथ नज़र आए हैं। उनकी फिल्म 'कलंक' अप्रैल में रिलीज़ होगी।
Also Read:
Badla Early Reviews: लोगों को पसंद आ रही है अमिताभ बच्चन-तापसी पन्नू की थ्रिलर फिल्म
Friday Releases: अमिताभ बच्चन की 'बदला' और हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन मार्वल' आज सिनेमाघरों में
सलमान खान संग संजय लीला भंसाली की फिल्म में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा?