1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'कंलक' से आदित्य रॉय कपूर का पहला लुक हुआ जारी

फिल्म 'कंलक' से आदित्य रॉय कपूर का पहला लुक हुआ जारी

 Published : Mar 07, 2019 02:29 pm IST,  Updated : Mar 07, 2019 02:31 pm IST

आदित्य रॉय कपूर की आने वाली फिल्म 'कलंक' से उनका पहला लुक जारी कर दिया गया है।

First look of aditya roy kapoor- India TV Hindi
First look of aditya roy kapoor Image Source : INSTAGRAM/KARAN JOHAR

करण जौहर(Karan Johar) की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक(kalank) का आज फर्स्ट लुक जारी किया गया है।पहले वरुण धवन(Varun Dhawan) का लुक शेयर किया गया था। जिसके बाद अब आदित्य रॉय कपूर(Aditya Roy Kapur) का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया गया है। फिल्म में उनका नाम देव चौधरी होने वाला है। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट(Alia Bhatt), वरुण धवन, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अप्रैल 2019 में रिलीज होगी। करण जौहर ने आदित्य का यह लुक शेयर किया है। 

आदित्य रॉय कपूर से पहले वरुण धवन का लुक शेयर किया गया था। फिल्म में उनका नाम जफर होने वाला है। करण जौहर ने वरुण धवन का पहला लुक जारी करते हुए लिखा- 'पेश है जफर के रोल में वरुण धवन। यह जिंदगी और खतरों के साथ फ्लर्ट करता है।'

फर्स्ट लुक रिलीज से एक दिन पहले करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म का लुक भी शेयर कर दिया है। यह मल्टीस्टारर फिल्म है इसलिए समझ में नहीं आ रहा था कि ये फिल्म के कौन से कलाकार हैं, क्योंकि तस्वीर पीछे की साइड से है।  धर्मा प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल से ये तस्वीर पोस्ट की गई है और लिखा है- कल हम 'कलंक' की दुनिया में एंटर करेंगे। 

फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद वरुण ने अपने फैन्स को दी थी। फिल्म कलंक से लगभग 20 साल बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। माधुरी दीक्षित से पहले यह रोल श्रीदेवी निभाने वाली थी। उनके निधन के बाद यह रोल माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने 'द स्काई इज पिंक' की टीम के साथ शेयर की Beach Selfie

आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' का पहला लुक हुआ आउट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन