1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने 'द स्काई इज पिंक' की टीम के साथ शेयर की Beach Selfie

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने 'द स्काई इज पिंक' की टीम के साथ शेयर की Beach Selfie

 Published : Mar 07, 2019 06:55 am IST,  Updated : Mar 07, 2019 06:55 am IST

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर (Frahan Akhtar) ने फिल्म द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) की टीम के साथ सेल्फी शेयर की है।

 Priyanka Chopra and Farhan Akhtar share beach selfie with The Sky Is Pink team- India TV Hindi
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar share beach selfie with The Sky Is Pink team Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह जोनस ब्रदर्स के गाने Sucker में नज़र आई थीं। जोनस ब्रदर्स ने 6 साल बाद साथ में काम किया है। गाने में प्रियंका को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी हॉलीवुड फिल्म Isn’t It Romantic? भी रिलीज़ हुई है। अब वह अपने बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम हैं। प्रियंका और फरहान ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की टीम के साथ एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें सब बीच पर नज़र आ रहे हैं।

प्रियंका ने इस तस्वीर का कैप्शन दिया- ‘Our sky is pink..’ वहीं फरहान ने इस तस्वीर के साथ लिखा- Sun, surf, sand, selfie..

इस फिल्म की शूटिंग बहुत पहले शुरू हुई थी। हालांकि इसकी रिलीज़ डेट का खुलासा कुछ समय पहले ही हुआ है। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। जूही चतुर्वेदी ने फिल्म के डायलॉग्स लिखे हैं और प्रीतम ने म्यूज़िक दिया है। रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि फिल्म की पूरी टीम अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है।

Also Read:

फरहान अख़्तर ने किया कंफर्म, इस महीने कर सकते हैं शिबानी दांडेकर से शादी

आज रिलीज होगा 'कलंक' का पहला लुक, सामने आया फिल्म का पहला स्टिल

'ब्रह्मास्त्र' का Logo आया सामने, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बुलंद आवाज दी सुनाई

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन