पाकिस्तान में नियंत्रण रेखा के पार हमला करने को लेकर वायुसेना को बधाई देने पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को यूनीसेफ (UNICEF) की सद्भावना दूत के पद से हटाने की मांग करते हुए वहां ऑनलाइन अभियान शुरू हुआ है। 26 फरवरी को प्रियंका ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर लड़ाकू विमानों से हमला करने पर वायुसेना को बधाई दी थी।
Related Stories
चोपड़ा ने ट्वीट किया था, ''जय हिंद, भारतीय सशस्त्र बल।''
ऑनलाइन मंच आवाज पर इस आवेदन में प्रियंका को उनके पद से हटाने की मांग की गयी है क्योंकि वह ‘तटस्थ’ नहीं रह पाईं। उसमें लिखा है, ''दो परमाणु ताकतों के बीच लड़ाई से बस विध्वंस और मौतें हो सकती हैं। यूनीसेफ की सद्भावना दूत के रूप में प्रियंका से तटस्थ और शांत रहने की उम्मीद थीं, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुस जाने पर उसके पक्ष में किये गये ट्वीट से स्पष्ट है कि उनका रुख बदल गया। वह इस पद की हकदार नहीं रहीं।''
प्रियंका को 2016 में यूनीसेफ की सद्भावना दूत नियुक्त किया गया था। ऑनलाइन आवेदन को संयुक्त राष्ट्र और यूनीसेफ को टैग किया गया है। उस पर 3519 लोगों के दस्तखत हो चुके हैं।
Also Read:
प्रियंका चोपड़ा: ट्रोलिंग के बढ़ते चलन से आर्टिस्टों पर बढ़ा दबाव