1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इजंट इट रोमांटिक' में काम करने का प्रियंका चोपड़ा ने बताया मजेदार कारण

'इजंट इट रोमांटिक' में काम करने का प्रियंका चोपड़ा ने बताया मजेदार कारण

 Published : Mar 02, 2019 05:39 pm IST,  Updated : Mar 02, 2019 05:40 pm IST

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि हॉलीवुड फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' के लिए हां बोलने के पीछे मजेदार कारण है।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा(Priyanka chopra) का कहना है कि हॉलीवुड फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' के लिए हां बोलने के पीछे मजेदार कारण है। 'इजंट इन रोमांटिक' न्यूयार्क के एक आर्किटेक्ट नतालिया (रेबेल विल्सन) की कहानी है जो अपने कार्यस्थल पर लोगों की नजरों में आने के लिए कठोर मेहनत करता है लेकिन उसे डिजायन करने से ज्यादा कॉफी लाने के काम कराने की संभावना ज्यादा रहती है। प्रियंका ने योगा प्रशिक्षक की भूमिका निभा रही है। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

प्रियंका ने आईएएनएस से कहा, "वास्तव में, यह स्वीकार करना बहुत मजेदार है लेकिन यह फिल्म पूरी तरह मेरे खाली समय में पूरी हो गई।"

उन्होंने कहा, "न्यूयार्क में इसकी शूटिंग हो रही थी। यह 'क्वांटिको' के सीजन दो और सीजन तीन के बीच का समय था। और लगभग डेढ़ महीना खाली था और हम ठीक उसी समय शूटिंग कर रहे थे। इसलिए यह ठीक से समझ में आई।" अभिनेत्रा का कहना है कि उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई।

उन्होंने कहा, "और मुझे रेबेल पसंद हैं। वे फिल्म की निर्माता हैं। उन्होंने वह फिल्म अपने लिए बनाई। यह उनकी प्रमुख भूमिका वाली पहली फिल्म है।"

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में भी काफी समय बाद नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' इसी साल रिलीज होने वाली हैं। प्रियंका के साथ इस फिल्म में जायरा वसीम और फरहान अख्तर नजर आने वाले हैं। प्रियंका इन दिनों भारत आई हुई हैं। वह दिल्ली में फिल्म की शूटिंग कर चुकी हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

Luka Chuppi Box office collection Day 1: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ने की अच्छी ओपनिंग, पहले दिन कमाए 8 करोड़

सलमान खान और कटरीना कैफ इस इमोशनल सीक्वेंस के साथ खत्म करेंगे 'भारत' की शूटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन