1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भंसाली की फिल्म में अपने साथ कटरीना को लेना चाहते हैं सलमान खान, लेकिन निर्देशक को पसंद है दीपिका: रिपोर्ट

भंसाली की फिल्म में अपने साथ कटरीना को लेना चाहते हैं सलमान खान, लेकिन निर्देशक को पसंद है दीपिका: रिपोर्ट

 Published : Mar 03, 2019 08:02 am IST,  Updated : Mar 03, 2019 08:43 am IST

सलमान खान और संजय लीला भंसाली लगभग 20 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1999 में आई 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद एक बार फिर से दोनों एक लव स्टोरी बनाने जा रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो सलमान इस फिल्म में अपने अपोजिट कैटरीना कैफ

salman khan and kaitrina kaif- India TV Hindi
salman khan and kaitrina kaif

नई दिल्ली: सलमान खान और संजय लीला भंसाली लगभग 20 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1999 में आई 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद एक बार फिर से दोनों एक लव स्टोरी बनाने जा रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो सलमान इस फिल्म में अपने अपोजिट कैटरीना कैफ को लेना चाहते हैं वहीं भंसाली की पहली पसंद हैं दीपिका पादुकोण हैं। पिंकविला की रिपोर्ट्स की माने तो सलमान इस फिल्म में बतौर को-स्टार कैटरीना कैफ चाहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म में आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर को लेने की बात भी सोची जा रही हैं लेकिन डॉयरेक्टर भंसाली का मानना है कि 53 साल के एक्टर के सामने ये एक्ट्रेसस काफी छोटी दिखेंगी। तो सलमान के अपोजिट इन एक्ट्रेसस को कास्ट नहीं कर सकते।

पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंसाली प्रोडक्शन की CEO प्रेरणा सिंह ने इस बात को कन्फर्म करते हुए कहा है कि- सलमान खान और संजय लीला भंसाली 20 साल बाद एक बार फिर से काम करते हुए नजर आएंगे। ये एक लव स्टोरी होगी। दोनों की जोड़ी का फिर से एक साथ आना अद्भुत है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के हवाले से कहा गया था कि- भंसाली ने सलमान के साथ आइडिया डिसकस कर लिया है। दोनों ही एक दूसरे संग काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। संजय एक साथ तीन स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।  वे पहले तो कई सारे एक्टर्स संग काम करने के बारे में सोच रहे थे मगर अब वे सलमान खान के साथ आगे जाना चाहते हैं।

फिलहाल सलमान खान भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वे एक चुनौतीपूर्ण रोल प्ले कर रहे हैं। उनके अलावा भारत में कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तबू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी फिल्म में शामिल हैं। फिल्म 2019 ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इसके अलावा सलमान खान के हाथ में दबंग 3 भी है। दबंग सीरीज की ये तीसरी फिल्म होगी और इसकी शूटिंग भी 2019 में ही की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

'टोटल धमाल' 100 करोड़ के क्लब में शामिल, ऐसा करने वाली अजय देवगन की 9वीं फिल्म

Sonchiriya Box office collection day 1: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ने पहले दिन कमाए 1.20 करोड़

कंगना रनौत को मिला नया प्यार, शादी कर फैमिली शुरू करना चाहती हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन