1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज रिलीज होगा 'कलंक' का पहला लुक, सामने आया फिल्म का पहला स्टिल

आज रिलीज होगा 'कलंक' का पहला लुक, सामने आया फिल्म का पहला स्टिल

 Published : Mar 06, 2019 08:51 pm IST,  Updated : Mar 07, 2019 06:35 am IST

धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म 'कलंक' का पहला लुक शेयर किया है।

कलंक- India TV Hindi
कलंक

मुंबई: मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ का ट्रेलर का इंतजार पूरे मुल्क के लोगों को है, तो जनाब आपका इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। हाल ही में वरुण धवन ने इस फिल्म के ट्रेलर के बारे में बताया था कि यह जल्द रिलीज हो सकता है। अब करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म का लुक भी शेयर कर दिया है। यह मल्टीस्टारर फिल्म है इसलिए समझ में नहीं आ रहा है कि ये फिल्म के कौन से कलाकार हैं, क्योंकि तस्वीर पीछे की साइड से है।

धर्मा प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल से ये तस्वीर पोस्ट की गई है और लिखा है- कल हम 'कलंक' की दुनिया में एंटर करेंगे।

वरुण धवन ने एक फैन को ट्वीट करके भी इस बात की जानकारी दी थी कि जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। बता दें इस फिल्म में वरुण धवन के साथ लीड रोल में आलिया भट्ट हैं। ये चौथी बार है जब दोनों की जोड़ी साथ नजर आएगी। इससे पहले वरुण धवन और आलिया को हमने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में देखा है।

आज वरुण आलिया और करण जौहर के बीच फन चैट देखने को मिली।

इससे पहले आलिया भट्ट का लुक भी कलंक से लीक हो चुका है। वो लहंगे में डांस करती दिखी थीं।

आपको बता दें कि, वरुण धवन और आलिया भट्ट की ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में इनके अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, विक्की कौशल, करीना कपूर, अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर समेत तमाम सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ माधुरी और संजय तकरीबन 20 साल बाद एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। बता दें, पहले यह रोल श्रीदेवी करने वाली थीं लेकिन उनकी मौत के बाद माधुरी दीक्षित को यह रोल दिया गया।

 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अमिताभ बच्चन ने बेची अपनी 3.5 करोड़ की कार, विधु विनोद चोपड़ा ने की थी गिफ्ट 

जाह्नवी कपूर के बर्थ डे पर सारा अली खान ने शेयर किया पोस्ट 

ब्रह्मास्त्र का लोगो आया सामने, सुनाई दी अमिताभ, आलिया और रणबीर की आवाज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन