1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस की फैमिली का यह सदस्य नहीं करता था प्रियंका चोपड़ा को पसंद

निक जोनस की फैमिली का यह सदस्य नहीं करता था प्रियंका चोपड़ा को पसंद

 Published : Mar 06, 2019 09:54 am IST,  Updated : Mar 06, 2019 09:54 am IST

निक जोनस के परिवार का एक सदस्य शुरूआत में प्रियंका चोपड़ा को पसंद नहीं करता था।

Priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
Priyanka chopra and nick jonas Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka chopra) और निक जोनस(Nick jonas) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद प्रियंका निक के परिवार में सभी से घुल मिल गई हैं। जोनस परिवार का एक इंसान प्रियंका को शुरूआत में बिल्कुल भी पसंद नहीं करता था। जोनस परिवार का वह इंसान निक के बड़े भाई केविन की छोटी बेटी वेलनटीना है। हाल ही में द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डन शो में केविन जोनस ने अपनी बेटी के इस बर्ताव के बारे में बताया।

जब होस्ट ने केविन से पूछा कि क्या आपकी बेटी ने घर में नए सदस्य को अपना लिया है। केविन न कहा- हां। मगर शुरूआत में यह थोड़ा मुश्किल था। मेरी छोटी बेटी वेलनटीना निक से बहुत अटैच है। जिस दिन वह पहली बार प्रियंका से मिली तो उसने अपना हाथ निक के कंधे पर रख दिया। जब अगर प्रियंका का हाथ वेलनटीना के पास चला जाता था तो उसे हटा देती थी। जिसके बाद से यह अब मजाक बन गया है। मुझे लगता है प्रियंका को पहली बार में अच्छा नहीं लगा हो लेकिन अब ये लोग कूल हैं।

इसके बाद निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन बताया। उन्होंने बताया पहली बार जब प्रियंका के साथ वेलेनटीना ने ऐसा किया था तो प्रियंका ने कहा- यह बहुत फनी है।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। यह शादी दो रीति-रिवाजों से हुई है। जोनस ब्रदर्स 6 साल बाद का म्यूजिक वीडियो में साथ में नजर आए हैं। इस वीडियो में निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

ट्विटर पर भड़की ट्विंकल खन्ना को अक्षय कुमार ने दिया जवाब, अब मुझे सच में डर लगने लगा

Birthday Special: जाह्नवी कपूर की फैशनेबल फोटोज जो उन्हें बनाती हैं अपनी मां श्रीदेवी की तरह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन