अक्षय कुमार(Akshay Kumar) फिल्मों के बाद अब वेब सीरीज में अपना कदम रखने जा रहे हैं। वह अमेजन प्राइम की 'द एंड' सीरीज से डेब्यू करने जा रहे हैं। जिसकी अनाउंसमेंट के लिए वह स्टेज पर अपने शरीर पर आग लगाकर आए थे। अक्षय ने अपने इस स्टंट की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle khanna) का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ट्विटर पर ही अक्षय को धमकी दे डाली थी। जिसके बाद अक्षय ने उनके ट्वीट का जवाब दिया है।
Related Stories
अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा- अब मुझे सच में डर लगने लगा है।
दरअसल अक्षय कुमार के शरीर पर आग लगी हुई फोटो देखकर भड़क पड़ी थीं। ट्विंकल ने ट्विटर पर ही अक्षय को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- ''बकवास! इस तरह से मुझे पता चला कि आपने खुद को आग लगाने का फैसला किया है! घर आओ और मैं तुम्हें मारने जा रही हूं, भगवान मेरी मदद करो' ।
बता दें कि अक्षय के कपड़ों पर लगी आग को देखकर थोड़ी देर के लिए उनके फैन्स की सांसें थम गई थीं। आपको बता दें अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने सुपरस्टार खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर अगली वेब सीरीज 'द एंड' के लिए अपना लीड एक्टर एनाउंस कर दिया है। एक्शन थ्रिलर 'द एंड' से अक्षय वेब सीरीज में डेब्यू कर रहे हैं। इस वेब सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो और अबेंडेंशिया एंटरटेनमेंट बना रहा है। हाल ही में दोनों ने थ्रिलर वेब सीरीज 'ब्रीथ' बनाई है जिसमें आर माधवन और अमित साध लीड रोल में हैं। इसके अगले सीजन में अभिषेक बच्चन की अहम भूमिका होगी।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
अमिताभ बच्चन ने बेची अपनी 3.5 करोड़ की कार, विधु विनोद चोपड़ा ने की थी गिफ्ट