1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kesari Song: एक्शन-देशभक्ति से भरपूर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का दूसरा गाना 'अज सिंह गरजेगा' हुआ रिलीज

Kesari Song: एक्शन-देशभक्ति से भरपूर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का दूसरा गाना 'अज सिंह गरजेगा' हुआ रिलीज

 Published : Mar 05, 2019 03:45 pm IST,  Updated : Mar 05, 2019 03:45 pm IST

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'केसरी' का एक और गाना हुआ रिलीज। गाने के बोल 'अज सिंह गजरेगा' है।

New Song of Kesari- India TV Hindi
New Song of Kesari Image Source : YOUTUBE

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की आने वाली फिल्म 'केसरी' का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'अज सिंह गरजेगा' है। गाने में अक्षय अपने साथियों का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और 21 सिखों की वीरता की कहानी दिखाई जाने वाली है। यह पंजाबी गाना लोगों को काफी पसंद आने वाला है।

गाने अज सिंह गरजेगा पंजाबी सिंगर Jazzy B ने गाया है। लिरिक्स कुंवर जुनेजा ने लिखे हैं और गाने को चिरंतन भट्ट ने डायरेक्ट किया है। 

इससे पहले फिल्म का एक और गाना रिलीज हो चुका है। वह मस्ती से भरपूर गाना है। गाने में अक्षय कुमार अपने जवानों के साथ मस्ती और भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। ट्रेलर में अक्षय कुमार और उनकी 21 सिखों की सेना दिखाई गई है जो 10000 अफ्गानी लोगों से युद्ध करती है। इस युद्ध में 36 सिख रेजिमेंट ने अफगानिस्तान के इन अफगानियों से लड़ाई की है। ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ईशर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। अक्षय कुमार की एक्टिंग काफी दमदार नजर आ रही है। यह फिल्म साल 1897 में 12 सितंबर को हुई सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। ट्रेलर को अभी तक 34 मिलियन लोग देख चुके हैं। सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

सारागढ़ी डे पर अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर करके लिखा था- सारागढ़ी के शहीदों को हमारा नमन। आज मेरी पगड़ी भी केसरी, जो बहेगा मेरा वो लहू भी केसरी और मेरा जवाब भी केसरी।

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 21 मार्च 2019 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को अक्षय कुमार और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है और अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

इस खास वजह से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कुंभ में लॉन्च किया है 'ब्रह्मास्त्र' का 'logo'

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' के 2 धमाकेदार पोस्टर रिलीज, 'सिंबा' के बाद रोहित शेट्टी को फिर मिला करण जौहर का साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन