1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस खास वजह से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कुंभ में लॉन्च किया है 'ब्रह्मास्त्र' का 'logo'

इस खास वजह से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कुंभ में लॉन्च किया है 'ब्रह्मास्त्र' का 'logo'

 Published : Mar 05, 2019 10:56 am IST,  Updated : Mar 05, 2019 11:04 am IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लोगो महाशिवरात्रि के दिन रिलीज करने के पीछे एक खास वजह है।

Brahmastra logo launch- India TV Hindi
Brahmastra logo launch Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

रणबीर कपूर(Ranbir kapoor) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) एक साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और लंबे समय से यह फिल्म चर्चा का हिस्सा भी बनी हुई है। लोगों का इंतजार धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। कल यानि शिवरात्रि के दिन फिल्म का लोगो लॉन्च किया गया है। फिल्म का लोगो शिवरात्रि के दिन लॉन्च करने की पीछे एक खास वजह से है। जिसके लिए इस दिन को चुना गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महाशिवरात्रि के दिन फिल्म का लोगो लॉन्च करने की खास वजह रणबीर कपूर का किरदार है। फिल्म में वह शिवा नाम के व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। जिसका भगवान शिव से खास कनेक्शन है। जिसकी वजह से इस दिन को चुना गया था।

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने कुंभ मेले में 'ब्रह्मास्त्र' का logo लॉन्च किया है। साथ ही पूजा भी की। फिल्म में आलिया के किरदार का नाम ईशा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस इवेंट की फोटो भी शेयर की हैं।

इस इवेंट के साथ ही फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। उन्होंने फिल्म की अनसीन पिक्चर्स शेयर की हैं। अयान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू 'बॉय ड्रीमिंग'(Boy Dreaming) से किया है। उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र से एनिमेटिड फोटो शेयर की है।

प्रयागराज जाते समय आलिया ने फ्लाइट से एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनके साथ रणबीर और अयान भी नज़र आ रहे थे। वीडियो में आलिया कह रही थीं कि हम प्लेन में हैं और हम कुंभ 2019 जाने के रास्ते में हैं।

आपको बता दें 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ एक्टर नागार्जुन स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' के 2 धमाकेदार पोस्टर रिलीज, 'सिंबा' के बाद रोहित शेट्टी को फिर मिला करण जौहर का साथ

बॉलीवुड के बादशाह और शहंशाह "बदला अनप्लग्ड" के लिए आये एक साथ, पहला एपिसोड आया सामने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन