1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड के बादशाह और शहंशाह "बदला अनप्लग्ड" के लिए आये एक साथ, पहला एपिसोड आया सामने

बॉलीवुड के बादशाह और शहंशाह "बदला अनप्लग्ड" के लिए आये एक साथ, पहला एपिसोड आया सामने

 Published : Mar 05, 2019 08:31 am IST,  Updated : Mar 05, 2019 08:31 am IST

'बदला' में एक महिला की कहानी प्रस्तुत की जाएगी जो हत्या और ब्लैकमेल की सच्चाई का पता लगाने के लिए संघर्ष कर रही है।

बदला- India TV Hindi
बदला

मुंबई: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म की रिलीज से पहले बदला अनप्लग्ड का पहला एपिसोड पेश करने के लिए एकत्र हुए। इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली बदला के अभिनेता अमिताभ बच्चन और निर्माता शाहरुख खान क्राइम थ्रिलर की अंतर्दृष्टि प्रदान करते हुए फ़िल्म पर चर्चा करते हुए नज़र आ रहे है। बहुप्रतीक्षित बदला ने बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन अभिनीत अनप्लग्ड का पहला एपिसोड आज रिलीज कर दिया है। इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बीच बातचीत की श्रृंखला दिखाई गयी है, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

हाल ही में रिलीज़ हुए बदला के लुभावने टीज़र ने दर्शकों के बीच बहुत उत्सुकता पैदा कर दी है और दो किंवदंतियों को एक ही फ्रेम में देख कर दर्शकों का उत्साह दो गुना बढ़ गया है। निर्माताओं द्वारा आज जारी किए गए पहले एपिसोड को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और दर्शकों द्वारा बड़ी संख्या में यह वीडियो देखा जा रहा है। यह एक आकर्षक एपिसोड है जिसमें इंडस्ट्री से अपने अनुभव की पुरानी यादों को पुनर्जीवित करते हुए दोनों स्टार लंबे समय एक स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे हैं।

लंबे समय के बाद एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान प्रशंसकों का मनोरंजन करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी कर के प्रशंसकों का उत्साह और अधिक बढ़ा दिया है, जो फिल्म से उनका पसंदीदा पोस्टर है।

बदला के क्राइम थ्रिलर ड्रामा के पहले एपिसोड के साथ दर्शकों को आश्चर्यचकित करने के बाद, निर्माता जल्द ही फिल्म का दूसरा एपिसोड लॉन्च करेंगे। दो शानदार सितारों को अनप्लग्ड देखने के अलावा, मजाकिया वीडियो की यह श्रृंखला फिल्म के प्रचार में भी भागीदार होगी, जो जल्द ही 8 मार्च 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

'बदला' में एक महिला की कहानी प्रस्तुत की जाएगी जो हत्या और ब्लैकमेल की सच्चाई का पता लगाने के लिए संघर्ष कर रही है। ट्रेलर की झलकियां एक रहस्य की तरफ़ इशारा करती है, जो बिना गवाह वाली एक रहस्यमय हत्या और ब्लैकमेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें तापसी मुख्य संदिग्ध है।

बदला को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा एज़्योर एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। गौरी खान, सुनीर खेतरपाल और अक्षय पुरी द्वारा निर्मित, क्राइम थ्रिलर सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित है, जिसमें अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं और 8 मार्च 2019 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।  

Also Read:

सैफ अली खान और फातिमा सना शेख की पहली बार बनी जोड़ी, 'भूत पुलिस' में आएंगे नज़र

सैफ अली खान और फातिमा सना शेख की पहली बार बनी जोड़ी, 'भूत पुलिस' में आएंगे नज़र

Romeo Akbar Walter Trailer: जॉन अब्राहम-जैकी श्रॉफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म करती है एंटरटेन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन