1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट के बाद अब उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कह डाला ये सब

आलिया भट्ट के बाद अब उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कह डाला ये सब

 Published : Mar 04, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Mar 04, 2019 04:41 pm IST

कंगना रनौत अपने बेबाक बोलने के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के बड़े से बड़े सितारे पर अपना गुस्सा निकालने में पीछे नहीं हटती हैं। इस बार उनके गुस्से के शिकार बनें आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर।

Kangana and ranbir- India TV Hindi
Kangana and ranbir

कंगना रनौत अपने बेबाक बोलने के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के बड़े से बड़े सितारे पर अपना गुस्सा निकालने में पीछे नहीं हटती हैं। इस बार उनके गुस्से के शिकार बनें आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर। इसका कारण है हालिया में रणबीर सिंह से पॉलिटिक्स संबंधी बात पर बोलने से इंकार किया था। इससे पहले कंगना एक इवेंट में पहुंचीं जहां पर करण जौहर और ऋतिक रोशन को आड़े हाथों लिया था।

कंगना रनौत से 'मणिकर्णिका' की सक्सेस पार्टी में अपने भांजे प्रथ्वी और बहन रंगोली के साथ नज़र आईं थी। इसी बीच प्रेस कॉंप्रेंस में उन्होंने रणबीर कपूर को खरी-खोटी सुनाई। जो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पॉलिटिक्स जैसे मुद्दों पर बोलने से बचने की कोशिश करते हैं।

'हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यों बोलें? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया। ऐसे नहीं चलता, आपको जिम्मेदार बनना पड़ता है। रणबीर कपूर किसी को कह रहे थे कि मेरे घर में तो बिजली पानी आता है, मैं क्यों पॉलिटिक्स से? आपको पता है कि देश की वजह से आपका घर है। यह देशवासियों का ही पैसा है, जिससे आप मर्सिडीज़ में बैठते हैं। आप इस तरह की बात कर कैसे सकते हैं?'

उन्होंने कहा, 'हम तो फिल्मों में काम करने वाले हैं, हम कैसे पॉलिटिक्स की बात करें? यह गैर जिम्मेदाराना है। क्या मैं वैसी इंसान हूं? नहीं, इससे मेरा करियर भी चला जाए तो चला जाए। मेरे घर में बिजली पानी आ जाए तो इसका मतलब यह नहीं कि मुझे किसी की पड़ी नहीं है।'

कंगना यहीं चुप नहीं हुईं। उन्होंने आगे कहा, 'तो यह बदलना चाहिए और आपलोगों को चेंज करना चाहिए ये। इन लोगों को सुनाना चाहिए। आप ऐसा कैसे सुन सकते हैं कि मैं राजनीति के बारे में बात नहीं कर सकता, मुझे मेरे हाल पर छोड़ दीजिए। मुझे तो सबसे बना के चलना है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको लोगों को यह बताना चाहिए कि आप लोकतंत्र में क्या सोचते हैं। आप बताइए पिछले 5 साल कैसा काम हुआ। उस हिसाब से आप अपना नेता चुनें। आपको इस बारे में बात करनी चाहिए।'

आपको बता दें कंगना की नाराजगी उनलोगों के खिलाफ थी, जो उनकी हालिया फिल्म 'मणिकर्णिका' की तारीफ में आगे नहीं आए और इसी दौरान उन्होंने आलिया पर करण जौहर के पपेट होने का भी आरोप लगाया था।

वहीं कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' में नज़र आने वाली है।

'मर्णिकर्णिका' की सक्सेस पार्टी में एक बार फिर दिखा कंगना रनौत का क्वीन लुक, वहीं अंकिता आईं इस अंदाज में नज़र

Malang Movie: अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और दिशा पटानी 'मलंग' में एक साथ आएंगे नजर

एवरेस्ट फतह करने वाली पहली दिव्यांग भारतीय अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक में लीड रोल करेंगी आलिया भट्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन