1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी ने कुम्भ मेला में लॉन्च किया 'ब्रह्मास्त्र' का Logo, साथ में की पूजा

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी ने कुम्भ मेला में लॉन्च किया 'ब्रह्मास्त्र' का Logo, साथ में की पूजा

 Published : Mar 04, 2019 09:13 pm IST,  Updated : Mar 04, 2019 09:13 pm IST

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी ने कुम्भ मेला में 'ब्रह्मास्त्र' का Logo लॉन्च किया। साथ ही उन्होंने वहां पूजा भी की।

Brahmastra Logo- India TV Hindi
Brahmastra Logo Image Source : INSTAGRAM

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी ने कुम्भ मेला में 'ब्रह्मास्त्र' का Logo लॉन्च किया। साथ ही उन्होंने वहां पूजा भी की। सोमवार को तीनों मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया को पोज़ देते नज़र आए थे। फिल्म में आलिया, रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर लॉन्च की तस्वीरें भी शेयर की हैं। साथ ही उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से यह भी पता चलता है कि फिल्म में रणबीर का नाम शिवा और आलिया का नाम ईशा है।

प्रयागराज जाते समय आलिया ने फ्लाइट से एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनके साथ रणबीर और अयान भी नज़र आ रहे थे। वीडियो में आलिया कह रही थीं कि हम प्लेन में हैं और हम कुंभ 2019 जाने के रास्ते में हैं।

वीडियो में एक समय आलिया कहती हैं कि आपको क्या लगता है हम कुंभ मेला क्यों जा रहे हैं? इस पर रणबीर मज़ाक में कहते हैं- ''तुम्हें वहां छोड़ने।''

इसके बाद आलिया ने कहा- ''यह खास दिन है और ब्रह्मास्त्र की टीम की तरफ से बहुत खास प्लान है। हम बहुत उत्साहित हैं।'' इसके बाद आलिया ने रणबीर को छेड़ते हुए कहा- ''डिंपल वाली अच्छी स्माइल दो।''

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कुछ तस्वीरें ट्वीट की, जिसमें आलिया, रणबीर और अयन पूजा करते नज़र आ रहे हैं।

अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू

महाशिवरात्रि पर अयान ने अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया और Logo लॉन्च की तस्वीरें शेयर की। करण जौहर ने अयान संग अपनी तस्वीर शेयर कर उनका इंस्टाग्राम पर वेलकम किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अमिताभ ब्रम्हा के रोल में नज़र आएंगे। फिल्म में नागार्जुन का स्पेशल अपीयरेंस है और वो भगवान विष्णु के रोल में दिख सकते हैं। मौनी रॉय की निगेटिव रोल में होने की चर्चा है।

Also Read:

सैफ अली खान और फातिमा सना शेख की पहली बार बनी जोड़ी, 'भूत पुलिस' में आएंगे नज़र

सैफ अली खान और फातिमा सना शेख की पहली बार बनी जोड़ी, 'भूत पुलिस' में आएंगे नज़र

Romeo Akbar Walter Trailer: जॉन अब्राहम-जैकी श्रॉफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म करती है एंटरटेन

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन