1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' का पहला लुक हुआ आउट

आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' का पहला लुक हुआ आउट

 Published : Mar 07, 2019 11:11 am IST,  Updated : Mar 07, 2019 02:15 pm IST

वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' का पहला लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।

Kalank first look- India TV Hindi
Kalank first look Image Source : INSTAGRAM

सभी को वरुण धवन(Varun Dhawan) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) की फिल्म 'कलंक'(Kalank) का बेसब्री से इंतजार है। इस इंतजार को थोड़ा कम कर दिया गया है और फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया गया है। यह वरुण धवन का फर्स्ट लुक है। फिल्म में उनका नाम जफर होने वाला है। यह फिल्म अप्रैल 2019 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले  हैं। 

फर्स्ट लुक रिलीज से एक दिन पहले करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म का लुक भी शेयर कर दिया है। यह मल्टीस्टारर फिल्म है इसलिए समझ में नहीं आ रहा था कि ये फिल्म के कौन से कलाकार हैं, क्योंकि तस्वीर पीछे की साइड से है।  धर्मा प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल से ये तस्वीर पोस्ट की गई है और लिखा है- कल हम 'कलंक' की दुनिया में एंटर करेंगे। 

फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद वरुण ने अपने फैन्स को दी थी। फिल्म कलंक से लगभग 20 साल बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। माधुरी दीक्षित से पहले यह रोल श्रीदेवी निभाने वाली थी। उनके निधन के बाद यह रोल माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने 'द स्काई इज पिंक' की टीम के साथ शेयर की Beach Selfie

स्टंट के लिए अक्षय कुमार के शरीर पर इस तरह लगाई गई थी आग, देखिए वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन