1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस 20' में दूसरे वाइल्डकार्ड नकुल धुल की एंट्री, विवादित बयानों से बटोर चुके हैं सुर्खियां

'बिग बॉस 20' में दूसरे वाइल्डकार्ड नकुल धुल की एंट्री, विवादित बयानों से बटोर चुके हैं सुर्खियां

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 11, 2026 11:23 pm IST,  Updated : Oct 11, 2026 11:23 pm IST

'बिग बॉस 20' में मनीष गोयल के बाद अब दूसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। नकुल धुल, जो अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब 'मिठ्ठू डॉन' सलमान खान के शो में नजर आएंगे।

Nakul Dhull- India TV Hindi
नकुल धुल Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

'बिग बॉस 20' में ड्रामा और बढ़ने वाला है, क्योंकि घर में दो नए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। इस 'वीकेंड का वार' एपिसोड में मनीष गोयल के बाद अब दूसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। 11 अक्टूबर को बिग बॉस हाउस में नकुल धुल आ चुके हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल, जिन्हें 'मिट्ठू डॉन' के नाम से जाना जाता है। वे अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। इस बीच इंटरनेट पर नकुल के महिलाओं के बारे में दिए गए बयानों वाले पुराने वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

'बिग बॉस 20' में हुई नकुल धुल की एंट्री

सलमान खान के शो में दो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल और नकुल धुल की एंट्री से घर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 'बिग बॉस 20' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री से माहौल और भी मसालेदार और रोमांचक होने वाला है। मेकर्स ने शो में दो नए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री कराई है, जो अब अपने आने से शो में नया ट्विस्ट लाने और हलचल मचाने के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि नकुल धुल और मनीष गोयल अपनी मौजूदगी से शो में खलबली मचाएंगे और मौजूदा समीकरणों पर असर डालेंगे।

नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन कौन हैं?

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि नकुल धुल हरियाणा के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्हें 'मिट्ठू डॉन' के नाम से जाना जाता है और अपने व्यंग्यात्मक ह्यूमर, मीम्स और कमेंट्री वाले वीडियो की वजह से ऑनलाइन उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना कंटेंट पोस्ट करते हैं, जहां वह अक्सर रोजमर्रा की स्थितियों पर बेबाक राय रखते हैं। सोशल मीडिया पर महिलाओं के बारे में नकुल धुल का एक बयान वीडियो के जरिए वायरल हो रहा है। यह सब तब हो रहा है, जब उनकी 'बिग बॉस 20' में एंट्री हुई। महिलाओं की सुरक्षा पर उनकी टिप्पणियों की कई यूजर्स ने कड़ी आलोचना की है और उनके शब्दों पर सवाल उठाए हैं। इस वीडियो को लेकर फरवरी 2026 में भी नकुल की आलोचना हुई थी। हैरान करने वाली बात यह है कि उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन पोस्ट सिर्फ एक है।

ये भी पढ़ें - 'बिग बॉस 20' के पहले वाइल्डकार्ड मनीष गोयल कौन हैं? टीवी पर मचा चुके हैं धूम, अब घर में दिखाएंगे जलवा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।