बॉलीवुड में इन दिनों सारा अली खान(Sara Ali khan) छाई हुई हैं। उनकी फिल्में बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। पर क्या आपको पता है सारा अली खान बचपन में भी एक बार टीवी पर नजर आ चुकी हैं। जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन को बहुत ही प्यारे अंदाज में आदाब किया था। कौन बनेगा करोड़पति की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें क्यूट सारा नजर आ रही हैं।
Related Stories
कौन बनेगा करोड़पति की अक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कौन बनेगा करोड़पति 2 में सारा अपने पिता सैफ अली खान (Saif ali khan) और प्रीति जिंटा के साथ आई थीं। सारा अपनी दोस्त के साथ ऑडियंस में बैठी नजर आई हैं।
वीडियो में अमिताभ बच्चन सारा से पूछते हैं कि वह कैसी है। जिसका जवाब देती हैं मैं ठीक हूं। जिसके बाद वह अमिताभ बच्चन को आदाब भी करती है। इस वीडियो में वह चबी दिख रहे हैं और क्यूट लग रही हैं।
इतने सालों बाद सारा ने टेलिविजन पर अपने पिता सैफ के साथ कॉफी विद करण 6 में डेब्यू किया। जहां उन्होंने अपने पिता के साथ रिश्ते के बारे में बात की थी। आपको बता दें सारा अली खान बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'केदारनाथ' थी। इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' में भी नजर आ चुकी हैं। अब वह इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 की कार्तिक आर्यन के साथ शूटिंग कर रही हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
Notebook Laila Song: प्रनूतन बहल और ज़हीर इकबाल की फिल्म का दूसरा गाना रिलीज़
स्टंट के लिए अक्षय कुमार के शरीर पर इस तरह लगाई गई थी आग, देखिए वीडियो