1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Notebook Laila Song: प्रनूतन बहल और ज़हीर इकबाल की फिल्म का दूसरा गाना रिलीज़

Notebook Laila Song: प्रनूतन बहल और ज़हीर इकबाल की फिल्म का दूसरा गाना रिलीज़

 Published : Mar 07, 2019 12:39 pm IST,  Updated : Mar 07, 2019 12:39 pm IST

नूतन की पोती प्रनूतन बहल और ज़हीर इकबाल की डेब्यू फिल्म 'नोटबुक' का दूसरा गाना 'लैला' रिलीज़ हो गया है।

Notebook Laila Song out - India TV Hindi
Notebook Laila Song out Image Source : YOUTUBE

नूतन की पोती प्रनूतन बहल और ज़हीर इकबाल की डेब्यू फिल्म 'नोटबुक' का दूसरा गाना 'लैला' रिलीज़ हो गया है। यह एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे धावनी भानुशाली और विशाल मिश्रा ने गाया है। इस फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रनूतन, सलमान के दोस्त और एक्टर मोहनीश बहल की बेटी हैं। वहीं ज़हीर के पिता भी सलमान के दोस्त हैं।

फिल्म 29 मार्च को रिलीज़ होगी। इसके पहले फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना 'नहीं लगदा' रिलीज़ हो चुका है। यह एक रोमांटिक फिल्म है।

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गाने का लिंक शेयर किय। उन्होंने लिखा- ''फिरदौस का कबीर के लिए प्यार का ऐलान...''

कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित 'नोटबुक' दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है?

देखें गाना:

ज़हीर अपने परिवार से एकमात्र ऐसे शख्स हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे है। नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फ़िल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Also Read:

आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' का पहला लुक हुआ आउट

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने 'द स्काई इज पिंक' की टीम के साथ शेयर की Beach Selfie

'लव आज कल 2' के सेट से कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का किस हुआ वायरल, देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन