1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PM मोदी ने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन सहित इन बॉलीवुड हस्तियों से की वोट करने की अपील

PM मोदी ने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन सहित इन बॉलीवुड हस्तियों से की वोट करने की अपील

 Published : Mar 13, 2019 01:36 pm IST,  Updated : Mar 13, 2019 01:40 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर बॉलीवुड हस्तियों को टैग करके उनसे आने वाले लोकसभा चुनाव में वोट करने की अपील की।

PM modi with bollywood celebrities- India TV Hindi
PM modi with bollywood celebrities Image Source : INSTAGRAM/KARAN JOHAR

लोकसभा चुनाव इस साल अप्रैल और मई में होने जा रहे हैं। चुनाव 7 चरणों में होने जा रहे हैं। चुनाव का ऐलान किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी हस्तियों से आग्रह किया है कि वह लोगों को वोट करने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रधानमंत्री बॉलीवुड की हस्तियों को ट्वीट में टैग करके उन्हें लोगों को वोट करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कह रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में रणवीर सिंह, वरुण धवन और विक्की कौशल को टैग करते हुए लिखा- 'मेरे दोस्त रणवीर सिंह, वरुण धवन और विक्की कौशल, कई युवा आपकी प्रशंसा करते हैं। यह समय है कि उनको बताएं अपना टाइम आ गया है और हाई जोश के साथ उठे और पास के वोटिंग सेंटर में जाकर वोट करें।'

प्रधानमंत्री ने दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा से भी लोगों को वोट डालने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया- 'दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा आने वाले चुनावों के लिए लोगों से भारी मात्रा में वोट करने के लिए आग्रह करें। प्रसिद्ध फिल्म हस्तियां आपके काम को कई लोगों के द्वारा सराहा जाता है। मुझे यकीन है आपका मैसेज लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।'

डियर अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना, वोट की शक्ति बहुत है और हम सभी को इसके महत्व के बारे में लोगों को बताने की जरुरत है। थोड़ा दम लगाइए और वोटिंग को एक सुपरहिट कथा बनाइए।

वोट करना सिर्फ अधिकार नहीं बल्कि ड्यूटी भी है। डियर सलमान खान और आमिर खान, यह समय है जब युवाओं को अपने अंदाज में वोट करने के लिए प्रेतिर किया जाए। जिससे हम अपनी डेमोक्रेसी और अपने देश को मजबूत बना सकें।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया- अमिताभ बच्चन ,शाहरुख खान और करण जौहर से आग्रह है कि रचनात्मक तरीके से आगामी चुनावों में ज्यादा लोग वोट करें और जागरुक हों। क्योंकि यह अपने लोकतंत्र को प्यार करने और इसे मजबूत बनाने के लिए है।

प्रधानमंत्री ने इनके अलावा पी.वी.सिंधू, साइना नेहवाल, एस. किदांबी, रतन टाटा, आनंद महिंद्रा से भी चुनाव में लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अनुष्का शर्मा ने खींचे विराट कोहली के गाल, वीडियो हुआ वायरल

करीना कपूर खान ने उन्हें एरोगेंट कहे जाने पर दिया फैन्स को जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन