मुंबई: आमिर खान को यूं ही नहीं मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहा जाता है। अभिनेता लंबे समय से इंडस्ट्री में हैं और बेहतरीन गुणवत्ता वाली फिल्में अपने दर्शकों को देते हैं। भले ही आमिर साल में सिर्फ एक फिल्म दें लेकिन वो फिल्म ऐसी होती है कि लंबे समय तक याद रह जाती है और बॉक्स ऑफिस पर भी वो फिल्म कमाल कर जाती है।
एक बात जो सभी रिलीज में आम है, वह यह है कि आमिर खान की सभी फिल्में क्रिसमस के आसपास या फिर साल के अंत में रिलीज हुई हैं। आमिर का क्रिसमस कनेक्शन बहुत लकी रहता है। इस बार क्रिसमस पर आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं। यह फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की हिंदी अडॉप्शन है। अभिनेता की कुछ टॉप रिलीज इस तरह है-
गजनी
एक लोहे की रॉड से मार खाने के बाद, बिजनेसमैन संजय रामास्वामी, एथेरोग्रेड एम्नेसिया नाम की बीमारी से पीड़ित हो जाता है। उसे पंद्रह मिनट से ज्यादा कुछ भी याद नहीं रहता है। ऐसी परिस्थिति में, वह उन लोगों को खोजने का प्रयास करता है जो उसकी प्रेमिका कल्पना की हत्या के लिए जिम्मेदार थे। फ़िल्म के लिए आमिर खान ने 8 पैक एब्स बनाए थे जिसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की थी। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था, और ये 100 करोड़ की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड मूवी थी।
3 इडियट्स
आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' की बहुत तारीफ होती है। इस फिल्म ने हंसी-हंसी में बहुत बड़ा मैसेज दिया था। इस फिल्म की रिलीज को 10 साल से ज्यादा हो गए लेकिन यह फिल्म आज भी प्रासंगिक है और आज भी पसंद की जाती है। इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था, और ये बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसकी कमाई 200 करोड़ के पार गई थी।