1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मैन वर्सेज वाइल्ड' की शूटिंग के दौरान घायल हुए सुपस्टार रजनीकांत

'मैन वर्सेज वाइल्ड' की शूटिंग के दौरान घायल हुए सुपस्टार रजनीकांत

 Published : Jan 28, 2020 12:10 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 09:22 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी के बाद सुपरस्टार रजनीकांत दूसरे भारतीय हैं जो शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आने वाले हैं।

rajinikanth- India TV Hindi
रजनीकांत आएंगे मैन वर्सेस वाइल्ड में नजर

प्रधानमंत्री मोदी के बाद सुपरस्टार रजनीकांत बियर ग्रिल्स के 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर आने वाले हैं। रजनीकांत ने आज कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व एंड नेशनल पार्क में बियर ग्रिल्स के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। लेटेस्ट अपडेट ये है कि शूटिंग के दौरान रजनीकांत घायल हो गए हैं। उन्हें मामूली चोट आई है। 

आपको बता दें बीते साल इस शो में प्रधानमंत्री मोदी नजर आए थे। उन्होंने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बियर ग्रिल्स के साथ एपिसोड शूट किया था। यह शो 12 अगस्त को टेलिकास्ट हुआ था। इस शो में पीएम मोदी काफी एडवेंचर करते नजर आए थे।

इस शो में पीएम मोदी ने कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि जब उनके पास साबुन खरीदने के पैसे नहीं हुआ करते थे तब वह सर्दियों में ओस की बूदों का इस्तेमाल करते थे।

रजनीकांत दूसरे भारतीय हैं जो इस शो में नजर आने वाले हैं। शो में रजनीकांत से जुड़ी कई दिलचस्प चीजें जानने को मिलेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन