A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान के स्वास्थ में सुधार

आमिर खान के स्वास्थ में सुधार

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान ने पंजाब के लुधियाना में अपनी फिल्म 'दंगल' की शूटिंग के दौरान पीठ की मांसपेशी में आए खिंचाव के बाद अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि वह स्वस्थ महसूस कर

आमिर खान के स्वास्थ...- India TV Hindi
आमिर खान के स्वास्थ में सुधार

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान ने पंजाब के लुधियाना में अपनी फिल्म 'दंगल' की शूटिंग के दौरान पीठ की मांसपेशी में आए खिंचाव के बाद अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

50 वर्षीय आमिर इस फिल्म में पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह एक हफ्ते पूरी तरह आराम के बाद शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे।

इसे भी पढ़े:- EXCLUSIVE दंगल फर्स्ट लुक- जबर्दस्त दिख रहे हैं आमिर खान

आमिर ने ट्वीट किया, यह कोई बड़ी चोटी नहीं है। मेरे पीठ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया है। एक हफ्ते का आराम और फिर मैं शूट पर वापस आऊंगा।

इससे पहले अभिनेता के प्रवक्ता ने पीटीआई भाषा को बताया, आमिर लुधियाना में कुश्ती के एक दृश्य की शूटिंग कर रहे थे और वह अपने कंधे को बुरी तरह से घायल कर बैठे। उन्हें वहां अस्पताल ले जाया गया और डॉक्यर ने उन्हें सफर नहीं करने को कहा।

प्रवक्ता ने बताया, वह आज मुंबई की यात्रा कर रहे हैं और कम से कम एक हफ्ते पूरी तरह आराम करेंगे। इसके बाद फैसला किया जाएगा कि शूटिंग कब से शुरू करनी है।

'दंगल' फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इसकी कहानी एक वास्तविक घटना पर आधारित है और इसमें पहलवान महावीर सिंह और उनकी दो बेटियों गीता एवं बबीता फोगट के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है।

खास इस फिल्म के लिए आमिर ने 30 किलो वजन भी बढ़ाया है और इसी फिल्म के लिए उन्हें वजन घटाना भी है। खबरों के अनुसार आमिर फिल्म दंगल में 27 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक की उम्र तय करते हुए नजर आएंगे जिसमें वो पहलवान की भूमिका निभाने वाले हैं।

Latest Bollywood News