1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. EXCLUSIVE दंगल फर्स्ट लुक- जबर्दस्त दिख रहे हैं आमिर खान

EXCLUSIVE दंगल फर्स्ट लुक- जबर्दस्त दिख रहे हैं आमिर खान

 Published : Sep 21, 2015 04:30 pm IST,  Updated : Sep 21, 2015 08:18 pm IST

नई दिल्ली: आमीर खान की आगामी फिल्म 'दंगल' का पहला पोस्टर जारी हो चुका है। आमिर ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में आमिर काफी गुस्से

दंगल फर्स्ट लुक:...- India TV Hindi
दंगल फर्स्ट लुक: जबर्दस्त दिख रहे हैं आमिर खान

नई दिल्ली: आमीर खान की आगामी फिल्म 'दंगल' का पहला पोस्टर जारी हो चुका है। आमिर ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में आमिर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं जिससे की ये साफ हो जाता है कि फिल्म एक्शन पैक्ड होगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म कुश्तीबाजी पर आधारित होगी। आमिर इस फिल्म में पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे जिसके लिए उन्होंने 30 किलो वजन भी बढ़ाया है। खबर हैं कि इसी फिल्म के लिए उन्हें वजन घटाना भी है।

खबरों के अनुसार आमिर फिल्म दंगल में 27 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक की उम्र तय करते हुए नजर आएंगे जिसमें वो पहलवान की भूमिका निभाने वाले हैं। इस वक्त वह 45 से 55 वर्ष के पहलवान के किरदार की शूटिंग कर रहे हैं। और इसी के लिए उन्होंने वजन बढ़ाया है। इसके बाद आमिर अपना वजन कम करने के लिए 5 महीने का ब्रेक लेंगे ताकि वह कम अम्र वाले किरदार में स्लिम दिख सके।

खबरों की माने तो आमिर खान इस फिल्म में पहलवान महावीर फोगट के जीवन को पर्दे पर उतारने वाले है। फोगट ने अपनी दोनों बेटियों को भी अखाड़े में उतारा था और देश का नाम रोशन किया।

फिल्म की शूटिंग 21 सितम्बर से शुरु की जा रही है। जिसके लिए आमिर पंजाब पहुंचे। वह लुधियाना के कई गांवों में दंगल की शूटिंग करने वाले हैं। लगभग 2 महीने तक फिल्म की शूटिंग पंजाब की कई अलग-अलग जगहों में की जाएगी और ऐसा भी कहा जा रहा है कि शूटिंग के दौरान महावीर और उनकी दोनों बेटियां भी वहां मौजूद होंगी।

फिल्म दंगल की शूटिंग पहले 1 सितम्बर से शुरु की जानी थी लेकिन फिर इसका समय आगे बढ़ा दिया गया और योजना बनाई गई कि अब इसकी शूटिंग सितम्बर के अंत में शुरु की जाएगी।

इसे भी पढ़े:- 'दंगल' से निकल आमिर खान पहुंचे स्वर्ण मंदिर

india tv

अगली स्लाइड में भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन