A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दीवाली होने जा रही है आमिर और रजनीकांत की बड़ी टक्कर, किसका चलेगा जादू?

इस दीवाली होने जा रही है आमिर और रजनीकांत की बड़ी टक्कर, किसका चलेगा जादू?

आमिर खान पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। लेकिन इसी के साथ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की...

aamir rajinikanth- India TV Hindi
aamir rajinikanth

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। लेकिन इसी के साथ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 भी रिलीज हो रही है। बता दें कि दोनों ही फिल्म एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिए तैयार हैं। दोनों ही फिल्में दिवाली सप्ताहांत पर रिलीज होने वाली हैं।

'सीक्रेट सुपरस्टार' से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस साल 11 अगस्त को दो बड़ी फिल्मों- 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' और 'द रिंग' की रिलीज को देखते हुए निर्मार्ताओं के पास फिल्म रिलीज दीवाली के सप्ताहांत पर करने के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं रह गया था।

'सीक्रेट सुपरस्टार' के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "फिल्म का दूसरा सप्ताह भी पहले सप्ताह जैसा ही महत्वपूर्ण होता है। परंपरागत रूप से दिवाली के मौके पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होती रही हैं।" करीबी सूत्र ने बताया कि आमिर ने खुद रजनीकांत को फोन किया और फिल्म रिलीज को लेकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया।

सूत्र के अनुसार, "दोनों कलाकारों के संबंध अच्छे हैं। दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई और रजनी सर की शुभकामनाओं के साथ फिल्म दिवाली पर रिलीज करने की घोषणा की गई।" फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं 'दंगल' की अभिनेत्री जायरा वसीम भी हैं, जिन्हें आमिर ने 'दाल में तड़का' करार दिया है। आमिर खान प्रोडक्शंस की इस फिल्म की पटकथा अद्वैत चंदन ने लिखी है, जो इसके निर्देशक भी हैं।

Latest Bollywood News