1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'मनमर्जियां' का ट्रेलर कल होगा रिलीज

अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'मनमर्जियां' का ट्रेलर कल होगा रिलीज

अभिषेक बच्चन की कमबैक फिल्म ‘मनमर्जियां’ का ट्रेलर कल रिलीज होने जा रहा है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल का नया लुक शेयर करते हुए इसका ऐलान किया।

मनमर्जियां- India TV Hindi
मनमर्जियां

नई दिल्ली: अभिषेक बच्चन की कमबैक फिल्म ‘मनमर्जियां’ का ट्रेलर कल रिलीज होने जा रहा है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल का नया लुक शेयर करते हुए इसका ऐलान किया। जूनियर बच्चन करीब 2 साल बाद कैमरे के सामने आए हैं, इसलिए उनके लिए यह फिल्म बेहद खास है। वो आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हाउसफुल 3’ में नजर आए थे।

फैंटम प्रोडक्शन हाउस के एक प्रोड्यूसर इस फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि यह लव स्टोरी ह्यूमन इमोशन्स के बारे में है। फिल्म के जो पोस्टर्स सामने आए हैं उसमें अभिषेक बच्चन टर्बन लगाए नजर आ रहे हैं। एक पोस्टर में तापसी अभिषेक का लव इंट्रेस्ट हैं, तो दूसरे पोस्टर में वो विक्की कौशल के साथ नजर आ रही हैं।

अनुराग कश्यप की आखिरी फिल्म मुक्काबाज थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा नेटफ्लिक्स ओरिजनल पर उनकी वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स को काफी सराहना मिल रही है। विक्की कौशल मसान और राज़ी जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म संजू में संजय दत्त के दोस्त का रोल प्ले किया था, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी।

तापसी पन्नू की फिल्म मुल्क हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। वहीं अभिषेक बच्चन का भी मानना है कि अनुराग कश्यप से बेहतर कमबैक उन्हें कोई नहीं दे सकता।

मनमर्जियां का ट्रेलर कल रिलीज हो रहा है जिसके लिए मैं तो काफी उत्साहित हूं, उम्मीद है आप भी होंगे।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News