1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा की नई तस्वीर आई सामने, देखकर फैंस हो जाएंगे खुश

कपिल शर्मा की नई तस्वीर आई सामने, देखकर फैंस हो जाएंगे खुश

 Published : Aug 08, 2018 12:14 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 12:14 pm IST

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा के सितारे पिछले कुछ वक्त से गरदिश में चल रहे हैं। सह-कलाकार सुनील ग्रोवर से हुए झगड़े के बाद से ही कपिल खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं और न चाहते हुए भी लाइमलाइट से दूर हो गए हैं। इसके बाद से ही वह डिप्रेशन में भी चले गए।

Kapil Sharma- India TV Hindi
Kapil Sharma

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा के सितारे पिछले कुछ वक्त से गरदिश में चल रहे हैं। सह-कलाकार सुनील ग्रोवर से हुए झगड़े के बाद से ही कपिल खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं और न चाहते हुए भी लाइमलाइट से दूर हो गए हैं। इसके बाद से ही वह डिप्रेशन में भी चले गए। हालांकि अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं। लेकिन उनका शो बंद होने के बाद जितनी भी तस्वीरें सामने आईं उनमें वह बीमार और अनफिट ही दिख रहे हैं। इसी बीच इन दिनों कपिल की एक और तस्वीर इन दिनों काफी वायरल हो रही है। (‘संजू’ के बाद अब कपिल शर्मा की जिंदगी के भी खुलेंगे राज, क्या ये अभिनेता निभाएगा उनका किरदार?)

इस तस्वीर में वह अपने पालतू कुत्ते चीकू के साथ नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही वह लंबे समय के बाद खुश भी दिख रहे हैं। इस तस्वीर को उनके एक फैन क्लब पेज पर शेयर किया गया था। इसके साथ कैप्शन में लिखा, "यह क्यूट है ना" कुछ समय से मीडिया में आ रही इन तस्वीरों में कपिल का वजन भी काफी बढ़ा हुआ दिख रहा है। ()

कुछ वक्त पहले कपिल ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों से बातचीत के दौरान कपिल ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा था कि वह खुद में बदलाव ला रहे हैं और जल्द ही एक बार फिर से दर्शकों के बीच मौजूद होंगे। गौरतलब है कि पिछले ही दिनों फिल्मकार विनोद तिवारी ने कहा था कि वह कपिल शर्मा की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन