1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘संजू’ के बाद अब कपिल शर्मा की जिंदगी के भी खुलेंगे राज, क्या ये अभिनेता निभाएगा उनका किरदार?

‘संजू’ के बाद अब कपिल शर्मा की जिंदगी के भी खुलेंगे राज, क्या ये अभिनेता निभाएगा उनका किरदार?

 Published : Jul 07, 2018 10:07 am IST,  Updated : Jul 07, 2018 10:07 am IST

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘संजू’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म में संजय की जिंदगी के कई राज दर्शकों के सामने है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि संजय दत्त के बाद अब अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा पर भी फिल्म बन सकती है।

 Kapil Sharma- India TV Hindi
 Kapil Sharma

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म संजू को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म में संजय की जिंदगी के कई राज दर्शकों के सामने है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि संजय दत्त के बाद अब अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा पर भी फिल्म बन सकती है। दरअसल आगामी फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' के साथ बतौर निर्देशक शुरुआत करने जा रहे फिल्मकार विनोद तिवारी फिल्म 'संजू' देखने के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा पर बायोपिक बनाने के लिए उत्साहित हो गए हैं।

तिवारी ने कहा, "फिल्म 'संजू' देखने के बाद मैं बायोपिक बनाने के लिए प्रेरित हुआ हूं और मुझे लगता है कि कपिल शर्मा पर बायोपिक कारगर होगी। यह ऐसी कहानी है, जिसे बाहर लाने की जरूरत है। वर्ष 2010 में, हम कपिल जी के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन निर्माता सुरेंद्र पुरी और नोस्ट्रम ने तब ऐसा नहीं किया। अब वे एक बायोपिक बनाने के लिए उत्साहित हैं।" सिर्फ इतना ही नहीं विनोद तिवारी फिल्म में कपिल के किरदार के लिए किस अभिनेता को कास्ट करना चाहते हैं इस बात का भी उन्होंने खुलासा कर दिया है।

बायोपिक में कपिल की भूमिका के लिए वह किसे चुनना चाहेंगे?

इसका जवाव देते हुई तिवारी ने कहा, "अगर कपिल जी खुद की भूमिका के लिए सहमत हैं, तो मुझे उनके साथ काम करना अच्छा लगेगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मुझे लगता है कि कृष्णा अभिषेक इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही रहेंगे, क्योंकि वह अपने हास्य के लिए जाने जाते हैं और वह कपिल जी के किरदार के साथ न्याय करेंगे।" गौरतलब है कि कपिल शर्मा पिछले कुछ वक्त से अपनी पेशेवर और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों से घिरे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन