1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक पहुंचे ओमेगा के पहले मास्टर क्रोनोमीटर की सफलता के जश्न में

अभिषेक पहुंचे ओमेगा के पहले मास्टर क्रोनोमीटर की सफलता के जश्न में

अभिषेक बच्चन ओमेगा के ब्रांड एंबेस्डर हैं। शुक्रवार को वह कनॉट प्लेस में स्थित ओमेगा बुटीक पर ओमेगा की ग्लोबमास्टर घड़ियों को मिली सफलता के जश्न में शामिल हुए।

abhishek- India TV Hindi
abhishek

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ओमेगा के ब्रांड एंबेस्डर हैं। शुक्रवार को वह कनॉट प्लेस में स्थित ओमेगा बुटीक पर ओमेगा की ग्लोबमास्टर घड़ियों को मिली सफलता के जश्न में शामिल हुए। उनके साथ ब्रांड के वाइस प्रेसिडेंट (डेवलपमेंट एवं कस्टमर सर्विस) जॉन क्लॉड मोनाशन ने भी इसमें शिरकत की। इस मौके पर यहां प्रशंसकों की जबरदसत भीड़ देखने को मिली। ग्लोबमास्टर घड़ियों को उद्योग में सर्वोच्च मापदंडों पर जांचा गया है। इन घड़ियों ने ओमेगा के लिए इस व्यवसाय में नए युग की शुरूआत की है। विश्व की पहली मास्टर क्रोनोमीटर का लांच इस स्विस ब्रांड के लिए गर्व का क्षण था।

इसे भी पढ़े:- 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या की भूमिका पर यह बोले अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने इस इवेंट में ग्लोबमास्टर घड़ी पहनी। उन्होंने कहा, "ओमेगा घड़ियां मैं बहुत पसंद करता हूं। इस ब्रांड ने समय-समय पर जबरदस्त बदवाल किए हैं। ग्लोब मास्टर घड़ियों, ओमेगा के डीएनए का प्रतिबिंब हैं, जिनमें इसकी खूबसूरती के साथ तकनीक का श्रेष्ठ संगम हैं।"

क्लॉड मोनाशन ने कहा कि भारत में ग्राहक ओमेगा की डिजाइन के चलते इसे काफी पसंद करते हैं। इस साल कम्पनी विश्व के पहले मास्टर क्रोनोमीटर के रूप में ग्लोबमास्टर पेश कर रही है।

Latest Bollywood News