1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या की भूमिका पर यह बोले अभिषेक बच्चन

'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या की भूमिका पर यह बोले अभिषेक बच्चन

 Published : Nov 05, 2016 05:12 pm IST,  Updated : Nov 05, 2016 05:12 pm IST

मुंबई: अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में शानदार लग रही हैं। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी

abhishek bachchan said aishwarya bachchan role in adhm- India TV Hindi
abhishek bachchan said aishwarya bachchan role in adhm

मुंबई: अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में शानदार लग रही हैं। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नइयन एफसी के मालिकों में से एक अभिषेक ने शुक्रवार को एक समारोह में कहा, "दुर्भाग्य से मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, क्योंकि मैं अपनी फुटबॉल टीम के साथ यात्रा कर रहा था। मैं आने वाले समय में यह फिल्म देखूंगा।"

 

उन्होंने कहा, "मैंने फिल्म के कुछ अंश देखे हैं और जब इसका निर्माण हो रहा था, तब देखता रहा था। मुझे लगता है कि वह शानदार लग रही हैं। मैं करन जौहर और पूरी टीम के लिए बेहद खुश हूं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

अभिषेक डिजाइनर जोड़ी अबु जानी और संदीप खोसला के एक फैशन शो में अपनी बहन श्वेता नंदा का उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित थे, जो शो की स्टॉपर थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन