1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे और इंग्लैंड का होगा आमना-सामना, अर्जेंटीना की होगी स्विट्जरलैंड से भिड़ंत

क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे और इंग्लैंड का होगा आमना-सामना, अर्जेंटीना की होगी स्विट्जरलैंड से भिड़ंत

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 11, 2026 02:00 pm IST,  Updated : Jul 11, 2026 02:00 pm IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे और इंग्लैंड की टीम का आमना-सामना होगा, जबकि चौथा मुकाबला अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों मुकाबलों में जीतने वाली टीम की भिड़ंत सेमीफाइनल मैच में होगी।

Norway vs England, Argentina vs Switzerland- India TV Hindi
नॉर्वे बनाम इंग्लैंड, अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड Image Source : AP

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल में अब तक स्पेन और फ्रांस की टीम ने अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं बाकी 2 टीमों का फैसला इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच होने वाले मुकाबले के अलावा अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड की बीच मैच की विजेता टीम से होगा। इन दोनों ही मैचों में जीतने वाली टीम की भिड़ंत सेमीफाइनल मुकाबले में होगी। ऐसे में सभी की नजरें इन मुकाबलों पर रहने वाली है। नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार 12 जुलाई की देर रात 2:30 पर खेला जाएगा तो वहीं अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड की भिड़ंत भारतीय समयानुसार 12 जुलाई की सुबह 6:30 पर होगी।

हालंद और केन की टक्कर पर रहेगी सभी की नजरें

इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नार्वे के इर्लिंग हालंद और इंग्लैंड के हेरी केन के बीच होने वाली टक्कर का इंतजार सभी फैंस को रहने वाला है। दोनों ही खिलाड़ियों का अभी तक इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें हालंद ने जहां 7 गोल किए हैं तो वहीं हेरी केन भी 6 गोल कर चुके हैं। ऐसे में इस मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच में अब तक तीन मैच खेले गए हैं जो फ्रेंडली मुकाबले थे, इसमें से दो मैचों को इंग्लैंड की टीम अपने नाम करने में कामयाब रही तो वहीं एक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। वहीं वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच में पहली बार भिड़ंत देखने को मिलेगी।

अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के मैच में मेसी पर नजरें

वर्ल्ड कप 2026 का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड की टीम के बीच में खेला जाएगा। अर्जेंटीना का सफर जहां क्वार्टर फाइनल तक काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, तो वहीं स्विट्जरलैंड ने इस मामले में काफी शानदार खेल दिखाया है। ऐसे में लियोनल मेसी पर अर्जेंटीना की टीम काफी निर्भर रहने वाली है। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच में 2 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें साल 1966 में अर्जेंटीना ने हुए मुकाबले को जहां 2-0 से अपने नाम किया था, तो वहीं साल 2014 में भी अर्जेंटीना 1-0 से जीतने में कामयाब रही थी।

ये भी पढ़ें

वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने विंबलडन सेमीफाइनल में जोकोविच को सीधे सेटों में दी मात, फाइनल में ज्वेरेव से होगी अब टक्कर

खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 191 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल