Highlights
- जैनिक सिनर ने जोकोविच को लगातार सेटों में मात देकर फाइनल में बनाई जगह।
- विंबलडन मेंस फाइनल में 12 जुलाई को होगी अब ज्वेरेव और सिनर के बीच में टक्कर।
- जैनिक सिनर के पास लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब अपने नाम करने का है मौका।
विंबलडन 2026 के मेंस सिंगल्स के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी, जिसमें मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर का सामना 24 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से था। इस मैच में दोनों बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली लेकिन तीन सेटों तक चले मैच को डिफेंडिंग चैंपियन सिनर ने 3-0 के अंतर से अपने नाम करने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है, जहां पर अब उनका सामना ब्रिटेन के खिलाड़ी ज्वेरेव से होगा।
सिनर ने जोकोविच को मुकाबले में नहीं दिया वापसी का मौका
जैनिक सिनर ने नोवाक जोकोविच के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पहले ही सेट से अपने दबदबे को बनाकर रखा हुआ था, जिसमें उन्होंने 39 साल के जोकोविच को वापसी करने का किसी तरह का कोई मौका नहीं दिया। जैनिक सिनर ने इस मैच के पहले सेट को जहां 6-4 के अंतर से अपने नाम करने साथ बढ़त हासिल की तो वहीं दूसरा सेट भी वह 6-4 से जीतने में कामयाब रहे। ऐसे में अब तीसरे सेट को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी, कि जोकोविच वापसी कर पाएंगे या सिनर इस सेट को भी जीतने के साथ मुकाबले का अंत कर देंगे।
सिनर ने तीसरे सेट को जीतने के साथ मुकाबला किया खत्म
पहले 2 सेट को अपने नाम करने के बाद जैनिक सिनर ने तीसरे सेट में भी अपनी उसी लय को बरकरार रखते हुए उसे भी 6-4 के अंतर से जीता और नोवाक जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना एकबार फिर से अधूरा रह गया। सिनर ने इस जीत के साथ जोकोविच से ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार का बदला भी बराबर कर लिया। अब विंबलडन के फाइनल मैच में जैनिक सिनर का सामना मौजूदा वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा जिन्होंने इस साल फ्रेंच ओपन 2026 के खिताब को अपने नाम किया था, जिसमें ये मुकाबला 12 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें सिनर ने 9 मुकाबले ज्वेरेव के खिलाफ जीते हैं। वहीं विंबलडन 2026 में 11 जुलाई को महिला सिंगल्स का फाइनल मुकाबला चेक गणराज्य की दो प्लेयर्स लिंडा नोस्कोवा और कैरोलिना मुचोवा के बीच में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें
स्पेन ने बेल्जियम को क्वार्टर फाइनल में दी 2-1 से मात, सेमीफाइनल में अब फ्रांस से होगा सामना
विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में 36 साल बाद पहुंचा भारतीय खिलाड़ी, आखिर कौन हैं अर्णव पापरकर?