1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, आदिल राशिद श्रीलंका के खिलाफ पूरी ODI सीरीज से बाहर

इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, आदिल राशिद श्रीलंका के खिलाफ पूरी ODI सीरीज से बाहर

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 22, 2026 07:11 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 07:11 pm IST

इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद दाएं हाथ की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें T20I सीरीज के दौरान फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी।

Adil Rashid- India TV Hindi
आदिल राशिद Image Source : AFP

इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के आगाज के साथ ही बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। 38 साल के राशिद के लिए यह चोट उस समय आई, जब इंग्लैंड ने 19 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। राशिद को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में फील्डिंग के दौरान गेंदबाजी करने वाले हाथ में चोट लगी थी। इसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि राशिद 22 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में होने वाले सीरीज के पहले ODI में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

ECB ने दी जानकारी

21 सितंबर को स्कैन के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB ने पहले ODI मैच के आगाज के बाद जानकारी दी कि राशिद दाएं हाथ की चोट के कारण पूरी ODI सीरीज नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ पहला ODI रिवरसाइड में खेला जा रहा है। इसके बाद 24 सितंबर को हेडिंग्ले और रविवार यानी 27 सितंबर को किआ ओवल में मुकाबले होंगे।

आदिल राशिद की खलेगी कमी

आदिल राशिद की गैरमौजूदगी इंग्लैंड के लिए बड़ा नुकसान मानी जा रही है, खासकर ODI क्रिकेट में उनके अनुभव को देखते हुए। वह इंग्लैंड के लिए ODI में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। राशिद के नाम 243 ODI विकेट हैं। उनसे आगे सिर्फ दिग्गज तेज गेंदबाज सर जेम्स एंडरसन हैं, जिन्होंने 269 विकेट लिए हैं। राशिद इंग्लैंड की उन टीमों का भी हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग व्हाइट-बॉल वर्ल्ड कप जीते हैं। लंबे समय से इंग्लैंड की लिमिटेड ओवर टीम का अहम हिस्सा रहे राशिद ने अपनी कलाई की स्पिन से कई मौकों पर विपक्षी बल्लेबाजों को परेशानी में डाला है।

पहले ODI के लिए राशिद की जगह लेग स्पिनर रेहान अहमद को टीम में शामिल किया गया है। अब युवा रेहान के पास श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका होगा। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज में 3-0 की शानदार जीत दर्ज की है और अब उसकी नजर ODI सीरीज जीतने पर है। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले राशिद की चोट ने टीम की तैयारियों को जरूर प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें:

स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रच दिया इतिहास, दुनिया की कोई खिलाड़ी नहीं कर पाई कारनामा, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

टीम इंडिया फिर से नंबर वन, अंग्रेजों को पछाड़कर आईसीसी रैंकिंग में किया टॉप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल