1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम जापान मैच में क्या सच में वाइड नहीं थी वो बॉल! अंपायर को बदलना पड़ा फैसला, एक बॉल ने बदल दिया मैच का रिजल्ट

भारत बनाम जापान मैच में क्या सच में वाइड नहीं थी वो बॉल! अंपायर को बदलना पड़ा फैसला, एक बॉल ने बदल दिया मैच का रिजल्ट

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 22, 2026 04:30 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 04:30 pm IST

भारत बनाम जापान टी20 इंटरनेशनल मैच के आखिरी ओवर में गजब का ड्रामा हुआ। अंपायर ने जिस बॉल को वाइड दिया था, उसे कुछ ही देर बाद खुद पलट दिया। क्या इसी वजह से मैच का परिणाम भी बदल गया। ये सवाल अहम है।

axar patel- India TV Hindi
अक्षर पटेल Image Source : AFP

भारत और जापान के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में वो सब कुछ नजर आया, जो एक मुकाबले में होना चाहिए। मैच इतना करीबी था कि आखिरी बॉल पर मैच का फैसला हुआ। इस बीच आखिरी ओवर में एक वक्त ऐसा भी आया, जब लगा कि विवाद हो जाएगा। हालांकि अंपायर की समझदारी से ऐसा नहीं होने दिया। लेकिन अब सवाल यही है कि क्या सच में वो बॉल वाइड थी, या फिर अंपायर ने गलती की। इसका वीडियो आप यहां नीचे देख सकते हैं और खुद फैसला कीजिए कि सच क्या है। 

जापान को आखिरी छह बॉल पर जीत के लिए चाहिए थे केवल आठ रन

दरअसल भारत बनाम जापान टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 ओवर में 32 रन बनाए थे। पिच गीली होने के कारण मैच को घटाकर पांच ओवर का कर दिया गया था। इसके बाद जब जापानी टीम बैटिंग के लिए उतरी तो उसने चार ओवर में तीन विकेट खोकर 25 रन बना लिए थे। अब आखिरी छह बॉल पर उसे जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी, जो हासिल किया जा सकता था। पांचवां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए। इस ओवर की पहली बॉल पर कोई रन नहीं गया। दूसरी बॉल पर एक रन आया। अब बची हुई चार बॉल पर जापान को सात रन चाहिए थे। तीसरी बॉल अक्षर ने वाइड डाल दी। यानी बॉल तो कम नहीं हुई, लेकिन लक्ष्य एक रन कम जरूर हो गया। जब तीसरी बॉल अक्षर ने फिर से डाली तो उसे भी अंपायर ने वाइड दे दिया।

लगातार दो वाइड देने के बाद शुरू हुआ पूरा विवाद

जैसे ही अक्षर की दूसरी बॉल को अंपायर ने वाइड ​करार दिया, विकेट से पीछे से संजू सैमसन ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद अक्षर पटेल को भी समझ नहीं आया कि ये क्या है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी वहीं पर थे और उन्होंने तुरंत अंपायर की ओर इशारा किया और उनसे बात की। अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर को फेंकी गई ये अक्षर की बॉल लेग-साइड में थी, अलेक्जेंडर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश कर रहे थे। जैसा कि उन्होंने पिछली बॉल पर भी किया था। कप्तान श्रेयस स्क्वायर लेग अंपायर क्रिस ब्राउन से बात करने पहुंचते हैं। इसके बाद दोनों अंपायर आपस में बात करते हैं। उसके बाद अचानक फैसला बदल दिया जाता है। दोनों अंपायरों के बीच बात हुई और फैसला बदल गया।

टीम इंडिया ने जताई आपत्ति, श्रेयस ने की अंपायर से बात, फिर बदला फैसला

ओवर की ये एक अहम बॉल थी और फैसला तो उससे भी ज्यादा बड़ा। इसके बाद की आखिरी तीन बॉल पर जापान ने तीन और रन बनाए, लेकिन इसके बाद भी दो रन से पीछे रह गई। यानी अगर इसी वाइड पर एक रन और आ गया होता और एक रन और बन जाता तो मैच टाई हो जाता और फिर फैसला सुपर ओवर से होता। अ​ब सवाल यही है कि क्या इस बदले हुए फैसले के कारण टीम इंडिया जीती। क्या अंपायर ने किसी दबाव में अपना फैसला बदला। या फिर अंपायर का फैसला पहले वाला गलत था और बाद में आपत्ति जताने के बाद उन्होंने सही निर्णय किया। इसका फैसला आप खुद कीजिए, लेकिन यहां नीचे इस पूरे ओवर का वीडियो जरूर देख लीजिए, ताकि पता चले कि आखिर पूरी कहानी है क्या। 

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया फिर से नंबर वन, अंग्रेजों को पछाड़कर आईसीसी रैंकिंग में किया टॉप

स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रच दिया इतिहास, दुनिया की कोई खिलाड़ी नहीं कर पाई कारनामा, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल