1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया फिर से नंबर वन, अंग्रेजों को पछाड़कर आईसीसी रैंकिंग में किया टॉप

टीम इंडिया फिर से नंबर वन, अंग्रेजों को पछाड़कर आईसीसी रैंकिंग में किया टॉप

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 22, 2026 03:51 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 03:51 pm IST

टीम इंडिया ने जापान को हराकर फिर से आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले हाल ही में इंग्लैंड टीम पहले नंबर पर पहुंची थी, लेकिन भारत फिर से पहले नंबर पर पहुंच गया है।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : AFP

भारतीय क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक बार फिर से आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बन गई है। पिछले ही दिनों उससे ये कुर्सी इंग्लैंड ने छीन ली थी, लेकिन अंग्रेजों की बादशाहत कुछ ही दिन की रही और फिर से भारत ने यहां पर अपनी धमक बना ली है। भारत ने जापान को एक टी20 इंटरनेशनल मैच में हराकर अपनी गई हुई कुर्सी फिर से हासिल की। हालांकि भारत और इंग्लैंड की रेटिंग अभी बराबर की है। 

भारत और इंग्लैंड की रेटिंग बराबर, फिर भी टीम इंडिया पहले नंबर पर पहुंची

आईसीसी टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया फिर से नंबर वन बन गई है। उसकी रेटिंग 269 की है। उसे एक स्थान का फायदा हुआ है। वहीं इंग्लैंड की टीम एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर चली गई है। दोनों टीमों की रेटिंग अभी 269 की है, लेकिन अगर दशमलव तक के अंकों की गिनती की जाए तो भारतीय टीम इंग्लैंड से आगे है। इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर इस कुर्सी को ​हथियाया था, लेकिन अब उसे नीचे जाना पड़ा है। 

भारत ने जापान को रोचक मुकाबले में दो रन से हराया

भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान को एक बेहद रोचक मुकाबले में दो रन के मामूली अंतर से हराकर फिर से अपनी गई हुई कुर्सी वापस पा ली है। बारिश के कारण टी20 मुकाबला केवल पांच ही ओवर का हुआ। इसमें पहले बैटिंग करते हुए भारत ने चार ओवर में 32 रन बनाए थे। इसके बाद जब जापान की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो 5 ओवर में तीन विकेट पर केवल 30 ही रन बना सकी और भारत ने दो रन से मैच जीत लिया। 

टीम इंडिया अ​ब एशियन गेम्स में खेलेगी

टीम इंडिया जल्द ही इंग्लैंड से ज्यादा रेटिंग भी हासिल कर काफी आगे निकल सकती है। दरअसल इंग्लैंड की टीम अब सीधे नवंबर में ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी, लेकिन टीम इंडिया कुछ ही दिन के बाद एशियन गेम्स में खेलती हुई नजर आएगी। एशियन गेम्स में टीम इंडिया 28 सितंबर को मैदान में उतरेगी और उसे सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। अभी ये साफ नहीं है कि भारत का मुकाबला किससे होगा। भारत की महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है अब पुरुष टीम से भी यही उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें 

स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रच दिया इतिहास, दुनिया की कोई खिलाड़ी नहीं कर पाई कारनामा, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

अभिषेक शर्मा के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, जापान के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट होकर रोहित शर्मा को पछाड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल