1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था

IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था

 Reported By: Rajesh Kumar,  Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 22, 2026 06:21 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 06:51 pm IST

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में उसके माता ने आरोप लगाया है कि मौत से पहले उनके बेटे को जाति-आधारित उत्पीड़न और दबाव का सामना करना पड़ा था।

आईआईटी छात्र सुसाइड केस- India TV Hindi
आईआईटी छात्र सुसाइड केस Image Source : PTI

बॉम्बे IIT के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले के बाद उसके माता पिता ने बड़े आरोप लगाए हैं और साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने प्रोफ़ेसर सूर्यनारायण दुल्ला और डायरेक्टर शिरीष केदारे की गिरफ़्तारी की मांग की है। पिता का आरोप है कि मौत से पहले उनके बेटे को जाति-आधारित उत्पीड़न और दबाव का सामना करना पड़ा था। साहिल की मां सोनाली वाकोडे ने बताया कि हमारी गलती हो गई थी कि जब मेरे बेटे ने बताया कि उसे परेशान किया जा रहा है। 

मां ने बताया कि मेरे बेटे पर जाति वाचक टिप्पणी की जा रही थी और तब हमने उसे एडजस्ट करने को कहा और यह भी कहा कि ऐसी संस्था ने एडमिशन मिलना बहुत बड़ी बात होती है। थोड़े समय की बात है, यहां पढ़ने से तुम्हारा भविष्य अच्छा होगा। लेकिन यह मामला यहां तक बढ़ जाएगा, ये हमने सोचा तक नहीं था। जिनके ख़िलाफ़ आरोप लगाए गए हैं उनके ख़िलाफ़ कड़ी करवाई होनी चाहिए।

माता पिता ने क्या कहा

पिता रविंद्र वाकोडे ने कहा, शिरीष केदारे और दुल्ला ने मेरे बेटे को प्रताड़ित किया। मैं दोनों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करता हूं। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है और FIR में सब कुछ दर्ज है। मैं तत्काल गिरफ्तारी की मांग करता हूं। यह आत्महत्या नहीं है और हमें न्याय चाहिए।

वहीं, साहिल की मां सोनाली वाकोडे ने कहा, मैं अपने बेटे के लिए न्याय की मांग करती हूं। हमने माता-पिता के तौर पर अपने बच्चे को मानसिक सहारा दिया, क्या यही हमारी गलती है? उसने हमें अपने साथ हो रहे भेदभाव के बारे में बताया था।

18 सितंबर को हुई थी साहिल की मौत
एनर्जी साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में BTech के दूसरे साल के छात्र, 22 साल के साहिल, 18 सितंबर को परीक्षा के दौरान हुई एक घटना के कुछ घंटों बाद अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाए गए। मुंबई क्राइम ब्रांच अब उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिसमें परीक्षा हॉल, कैंपस और हॉस्टल के CCTV फुटेज की जांच भी शामिल है। मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के कुछ ही घंटों बाद साहिल की मौत हो गई। IIT बॉम्बे ने शुरू में कहा था कि उसने जवाब पाने के लिए प्रश्न-पत्र को ChatGPT पर अपलोड किया था।

ये भी पढ़ें:
‘उन्होंने नियमों के मुताबिक कार्रवाई की’, प्रोफेसर दुल्ला के सपोर्ट में उतरे फैकल्टी फोरम प्रेसिंडेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।