इंग्लैंड में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी
इंग्लैंड में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी
भारत और इंग्लैंड के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा जिसमें एकबार फिर से सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहने वाली हैं।
Published : Jul 11, 2026 04:39 pm IST, Updated : Jul 11, 2026 04:39 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां वह मेजबान के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसके खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच में 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा जिसका पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। इस सीरीज में जिन दो खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा रहने वाली हैं वह रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं जिनका बल्ला इंग्लैंड में जमककर बोलते हुए देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको इंग्लैंड में अब तक वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहें हैं।
2/6Image Source : AP
रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है जिनका वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड में बल्ले से जबरदस्त रिकॉर्ड देखने को मिलता है। रोहित ने इंग्लैंड में अब तक 27 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 64.9 के औसत से 1428 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के बल्ले से इस दौरान 7 शतकीय और सात अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : AP
विराट कोहली जो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं वह रोहित शर्मा से अधिक दूर नहीं हैं। कोहली जिनका वनडे फॉर्मेट में लगभग हर देश में शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है उन्होंने इंग्लैंड में 33 मैचों में खेलते हुए 51.88 के औसत से 1349 रन बनाए हैं। विराट कोहली के बल्ले से इंग्लैंड में एक शतकीय और 12 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6Image Source : AFP
टीम के इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का इंग्लैंड में बल्ले से किसी भी फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड में अपने करियर के दौरान कुल 32 मुकाबले खेलते हुए 45.85 के औसत से 1238 रन बनाए थे। द्रविड़ के बल्ले से इस दौरान 2 शतकीय और 11 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
5/6Image Source : AP
शिखर धवन जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के शानदार बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है उनके वनडे में इंग्लैंड में शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। धवन ने अपने करियर के दौरान कुल 22 वनडे मैच इंग्लैंड में खेले हैं जिसमें उन्होंने 60.1 के औसत से कुल 1142 रन बनाए हैं। धवन के बल्ले से इंग्लैंड में 4 शतकीय और चार अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
6/6Image Source : AFP
सचिन तेंदुलकर जिनका बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है उन्होंने वनडे में इंग्लैंड में कुल 26 वनडे मैच खेले हैं और उसमें 43.79 के औसत से 1051 रन बनाए हैं। सचिन के बल्ले से इंग्लैंड में तीन शतकीय और चार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली हैं।