A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किसान की फोटो शेयर कर यूजर बोला- 'अगर अभिषेक 'बच्चन' नहीं होते तो', एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

किसान की फोटो शेयर कर यूजर बोला- 'अगर अभिषेक 'बच्चन' नहीं होते तो', एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

एक्टर अभिषेक बच्चन ने ट्रोलर को ऐसा जवाब दिया जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Abhishek Bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ABHISHEK BACHCHAN Abhishek Bachchan

सोशल मीडिया पर अक्सर सेलिब्रिटीज को ट्रोल किया जाता है। कई बड़े-बड़े सितारे ट्रोलिंग का शिकार भी हो चुके हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर अभिषेक बच्चन ने ट्रोलर को ऐसा जवाब दिया जो सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींच रहा है। 

दरअसल, कुणाल नाम के एक यूजर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जो कि किसान लुक में नजर आ रहा था। इस तस्वीर का चेहरा थोड़ा बहुत एक्टर से मेल खा रहा था। इस तस्वीर को पोस्ट करके कुणाल ने अभिषेक को ट्रोल करने की कोशिश की। कुणाल ने ट्वीट किया- 'अगर अभिषेक 'बच्चन' नहीं होते।' कुणाल का यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोग इस पर कमेंट करने लगे। ट्वीट के वायरल होते ही अभिषेक ने भी यूजर को आड़े हाथों लिया। इसके बाद उन्होंने जो भी कहा वो सोशल मीडिया पर छा गया। 

दुबई में हनीमून पर मस्ती करती नजर आईं नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत संग ओपन कार की शेयर की तस्वीरें

अभिषेक बच्चन ने यूजर के ट्वीट पर कमेंट किया- 'हाहाहा, काफी मजेदार है लेकिन फिर भी तुमसे तो अच्छा ही है।' एक्टर का ये जवाब सुनकर यूजर ने एक और कमेंट किया। हालांकि इस बार उन्होंने अभिषेक की फिल्म 'दोस्ताना' का एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- 'मुझे पता है आप मुझे पसंद करते हो, मैं जानता हूं कि आप करते हैं।' एक्टर ने भी यूजर के इस ट्वीट पर हंसने वाला इमोजी बनाया। 

चंद मिनट के रोल में शरद केलकर ने फिल्म 'लक्ष्मी' में फूंक दी जान, यूजर्स बोले- 'सबको छोड़ा पीछे'

आपको बता दें, ये ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी यूजर ने अभिषेक को इस तरह ट्रोल करने की कोशिश की। इसके पहले भी एक्टर ट्रोलर्स को करारा जवाब दे चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक अपनी फिल्म 'लूडो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा पंकज त्रिपाठी, सान्या मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर भी हैं। ये फिल्म 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News