1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुबई में हनीमून पर मस्ती करती नजर आईं नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत संग ओपन कार की शेयर की तस्वीरें

दुबई में हनीमून पर मस्ती करती नजर आईं नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत संग ओपन कार की शेयर की तस्वीरें

 Published : Nov 10, 2020 04:06 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 04:09 pm IST

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों पति रोहनप्रीत के साथ हनीमून एन्जॉय कर रही हैं।

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh- India TV Hindi
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Image Source : INSTAGRAM/NEHA KAKKAR

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों पति रोहनप्रीत के साथ हनीमून एन्जॉय कर रही हैं। नेहा और रोहनप्रीत इस वक्त दुबई में हैं और वहीं से लगातार सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं। नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें नेहा और रोहनप्रीत ओपन कार में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। 

इन वीडियो में आप देखेंगे कि रोहनप्रीत ओपन कार में आगे की सीट पर बैठे हुए हैं तो वहीं नेहा पीछे की सीट पर बैठे बैठे गाने के बोल पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है उसके बोल हैं- 'नाच मेरी लैला।' 

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हनीमून के लिए पहुंचे इस खूबसूरत शहर

वीडियो में नेहा कक्कड़ फ्लोरल प्रिंट के वनपीस में नजर आ रही हैं तो वहीं रोहनप्रीत नीले रंग की जैकेट पहने हुए हैं। नेहा कक्कड़ के इस वीडियो को फैन क्लब पर भी शेयर किया गया है। जिस पर उनके फैंस खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। 

इससे पहले रोहनप्रीत ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह अपने कमरे को दिखा रहे थे। कमरे को सफेद और लाल फूलों से सजाया गया था। साथ ही फूलों से दिल का शेप दिया गया था। जो देखने में काफी रोमांटिक लग रहा था। 

Neha and Rohanpreet
Image Source : INSTAGRAM/ROHANPREET SINGHNeha and Rohanpreet

रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इसके बाद दोनों का चंडीगढ़ में ग्रांड रिसेप्शन दिया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थीं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन