1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस अभिनेता के कारण खुद को स्टार महसूस करते हैं जैकी श्रॉफ

इस अभिनेता के कारण खुद को स्टार महसूस करते हैं जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ काफी सरल व्यक्ति रहे हैं। लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें इस बात का एहसास करवा दिया कि वह कि एक स्टार हैं।

shroff- India TV Hindi
shroff

मुंबई: बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय से बरसों से दर्शकों के दिलों पर राज करते आ रहे जैकी श्रॉफ काफी सरल व्यक्ति रहे हैं। वह किसी आम आदमी तरह ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें इस बात का एहसास करवा दिया कि वह कि एक स्टार हैं। अभिनेता जैकी श्रॉफ से अभिषेक बच्चन ने जब बच्चे की तरह उनका ऑटोग्राफ मांगा तो उन्हें लगा कि वह सच में स्टार हैं। यह खुलासा स्वयं जैकी ने किया।

इसे भी पढ़े:- टाइगर के करियर को लेकर इतना परेशान क्यों हैं जैकी श्रॉफ, जानिए

जैकी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 3’ का ट्रेलर जारी करते हुए रविवार की शाम संवाददाताओं से बात करते हुए उन्हें बताया कि, “अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता जब मेरे पास ऑटोग्राफ लेने आए तो उस समय मैं एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त था। जब मुझे सूचना दी गई कि अमिताभ बच्चन के पुत्र-पुत्री मुझसे मिलना चाहते हैं और मेरा ऑटोग्राफ लेना चाहते हैं तो मुझे महसूस हुआ कि मैं सच में स्टार हूं।“ जैकी ने बताया, अभिषेक बहुत ही जुझारू और समर्पित कलाकार हैं। वह बहुत अच्छे बच्चे हैं।

जैकी श्रॉफ इन दिनों आगामी फिल्म ‘हाउसफुल-3’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडिज, नरगिस फाखरी, लिजा हेडन और बोमन इरानी भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News