1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर के करियर को लेकर इतना परेशान क्यों हैं जैकी श्रॉफ, जानिए

टाइगर के करियर को लेकर इतना परेशान क्यों हैं जैकी श्रॉफ, जानिए

 Published : Apr 11, 2016 07:29 pm IST,  Updated : Apr 11, 2016 07:32 pm IST

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बागी' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पिता जैकी श्रॉफ की परेशानी को बयां किया है।

tiger- India TV Hindi
tiger

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बागी' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पिता जैकी श्रॉफ की परेशानी को बयां करते हुए कई बातें की। टाइगर ने बताया कि जैकी श्रॉफ हमेशा उन्हें लेकर चिंता में रहते हैं। टाइगर ने बताया कि जैकी इस बात को लेकर परेशना रहते है कि दर्शकों से उन्हें किस तरह की प्रतिक्रिया हासिल होंगी।

इसे भी पढ़े:- आखिर टाइगर श्रॉफ की किस बात ने जैकी चैन को कर दिया बेचैन?

टाइगर ने कहा, "मेरे पिता हमेशा ही इस बात को लेकर चिंतित रहे हैं कि दर्शक मुझे स्वीकार करेंगे कि नहीं। एक प्रतिभावान और महान अभिनेता का बेटा होने के नाते मुझ पर काफी दबाव और उम्मीदें रहती हैं। वह इस बात को समझते हैं।"

उन्होंने कहा, "हर बड़े अभिनेता के बच्चों को यह दबाव झेलना पड़ता है। मैंने अपने माता-पिता को गौरवान्वित महसूस करवाने के लिए काफी मेहनत की है। यही मेरा लक्ष्य भी रहा है।"

टाइगर के अनुसार उनके पिता को उनकी आने वाली फिल्म 'बागी' का ट्रेलर काफी पसंद आया।

उन्होंने कहा, "मेरे पिता इस फिल्म से बहुत खुश हैं। मेरे पिता ज्यादा बात नहीं करते लेकिन मैं यह महसूस कर सकता हूं कि वह बहुत खुश हैं। मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी मेरे माता पिता का खुश होना ही हैं।"

'हीरोपंती' में अपने एक्शन और नृत्य कौशल से दर्शकों का दिल जीतने वाले टाइगर ने फिल्म 'बागी' के लिए चीफ कमांडो प्रशिक्षक ग्रैंडमास्टर शिफुजी शौर्य भारद्वाज से केरल की प्राचीन मार्शल आर्ट कला कलरीपायट्टू सीखी है। टाइगर ने कहा, "ग्रैंडमास्टर शिफुजी शौर्य भारद्वाज से मिलने से पहले मैं दबाव में था।

मेरे गुरू प्रतिभाशाली हैं। 'बागी' में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा।" शब्बीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन