1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले दिन श्रीलंका-ए ने 5 विकेट खोकर बनाए 288 रन, सहान अराच्चिगे शतक के करीब

पहले दिन श्रीलंका-ए ने 5 विकेट खोकर बनाए 288 रन, सहान अराच्चिगे शतक के करीब

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 02, 2026 10:09 am IST,  Updated : Jul 02, 2026 05:51 pm IST

भारत और श्रीलंका की ए टीम के बीच में खेली जा रही 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गाले के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन श्रीलंका-ए ने 5 विकेट खोकर 288 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

India A Team- India TV Hindi
भारतीय ए टीम Image Source : X/BCCI

भारतीय ए टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर है जहां वह ध्रुव जुरेल की कप्तानी में 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पहुंची हुई है। टीम इंडिया का इस अनाधिकृत टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार खेल देखने को मिला था, लेकिन अंत में ये मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। भारतीय-ए टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने गाले के स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले दिन मेजबान श्रीलंका-ए ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए थे। इस सीरीज में टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड के कई अहम खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें साई सुदर्शन और कप्तान जुरेल का नाम प्रमुख तौर पर शामिल है।

पहले मैच में जुरेल और सुदर्शन का बल्ले से दिखा था कमाल

श्रीलंका-ए के खिलाफ इस 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का पहला मैच भारतीय-ए टीम ने गाले के स्टेडियम में 25 से 28 जून तक खेला था। इस मैच में इंडिया-ए टीम के कप्तान जुरेल के बल्ले से शानदार 141 रनों की पारी देखने को मिली थी, तो वहीं साई सुदर्शन ने भी 132 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। हालांकि सुदर्शन दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। वहीं गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से औकिब नबी डार का कमाल देखने को मिला था, जिन्होंने श्रीलंका-ए की पहली बारी पारी में कुल 4 विकेट अपने नाम करने के साथ टीम इंडिया को बड़ी बढ़त दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। आगामी इंटरनेशनल शेड्यूल में भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज अधिक खेलनी है, ऐसे में इस दौरे को लेकर चयनकर्ताओं की भी काफी नजरें रहने वाली हैं जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स के लिए सीनियर टीम में अपनी जगह बनाए रखने या फिर पक्की करने का शानदार मौका होगा।

अमन मोखड़े, बरार और जीशान अंसारी को दिया मौका

दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भारतीय-ए टीम की प्लेइंग 11 में कुल तीन बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें आयुष पांडे, हर्ष दुबे और अंशुल कंबोज की जगह पर अमन मोखड़े, जीशान अंसारी और गुरनूर बरार को शामिल किया गया है। बरार ने हाल में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू किया था जब उनको अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिला था। वहीं ऐसे में अब टेस्ट में अपनी जगह बनाने के लिए उनके लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय-ए टीम - साई सुदर्शन, अमन मोखड़े, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), शेख रशीद, सारांश जैन, जीशान अंसारी, औकिब नबी, यश ठाकुर, गुरनूर बरार।

श्रीलंका-ए टीम - पावंथा वीरसिंघे, सोहन डी लिवेरा, नुवानीदु फर्नांडो, अशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), चमिका गुणसेकरा, दिलम सुदीरा, केशरा नुवांथा, दुलज समुदिथा, असंका मनोज।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल